Trusted Source Image

CUET UG Result 2024: सीयूईटी यूजी रिजल्ट आज exams.nta.ac.in/CUET-UG/ पर होगा जारी

Abhay Pratap Singh | July 28, 2024 | 11:12 AM IST | 2 mins read

सीयूईटी यूजी 2024 प्रोविजनल आंसर की 7 जुलाई को जारी की गई थी और उम्मीदवारों को 9 जुलाई तक आपत्तियां उठाने का मौका दिया गया था।

Back

CUET UG 2026 College Predictor

Predict your chances of admission to top CUET-participating universities. Enter your CUET expected score and get a personalized list of colleges, courses, and expected cut-offs instantly.

Try Now
CUET 2024 की दोबारा परीक्षा 19 जुलाई को हुई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
CUET 2024 की दोबारा परीक्षा 19 जुलाई को हुई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से आज यानी 28 जुलाई को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट - अंडरग्रेजुएट 2024 (CUET UG 2024) का परिणाम जारी किया जा सकता है। आधिकारिक घोषणा के बाद अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट exam.nta.ac.in/CUET-UG/ पर जाकर सीयूईटी यूजी रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकेंगे।

TOI की रिपोर्ट के अनुसार, CUET-UG 2024 समिति की बैठक आज शाम 4 बजे होगी। सीयूईटी यूजी 2024 का परिणाम शाम 7:30 बजे से 9:30 बजे के बीच घोषित होने की संभावना है। हालांकि, अधिकारियों द्वारा CUET 2024 रिजल्ट की तिथि और समय की अभी तक पुष्टि नहीं की गई है।

NTA ने CUET 2024 परीक्षा 15 मई से 29 मई तक 26 विदेशी शहरों सहित 379 शहरों में हाइब्रिड मोड (ऑनलाइन और ऑफलाइन) में आयोजित की थी। CUET 2024 की दोबारा परीक्षा 19 जुलाई को हुई थी। CUET UG 2024 परीक्षा में लगभग 13.48 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए थे।

Also readJEE Advanced 2024 Scorecard: जेईई एडवांस्ड स्कोरकार्ड लिंक एक्टिव, jeeadv.ac.in से करें डाउनलोड

CUET परिणाम 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन दर्ज करना आवश्यक है। CUET 2024 स्कोरकार्ड में किसी भी तरह की विसंगति होने पर उम्मीदवारों को सुधार के लिए NTA हेल्पडेस्क से संपर्क करना होगा। NTA ने 25 जुलाई को CUET 2024 फाइनल आंसर की जारी की है।

सीयूईटी 2024 परिणाम में अभ्यर्थी का रोल नंबर, वर्ग, विषय कोड, विषय, योग्यता स्थिति, योग्यता रैंक, लिंग और प्राप्त अंक सहित अन्य विवरण प्रदर्शित होंगे। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को एनटीए सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।

CUET UG 2024 Result: डाउनलोड करने के चरण

उम्मीदवार CUET UG 2024 परिणाम डाउनलोड करने के लिए इन निर्देशों का पालन कर सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in/CUET-UG/ पर जाएं।
  • होमपेज पर ‘CUET UG result 2024’ लिंक पर क्लिक करें।
  • कैंडिडेट आवेदन संख्या, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन दर्ज करें।
  • आपका CUET UG 2024 परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications