Abhay Pratap Singh | July 28, 2024 | 10:44 AM IST | 1 min read
सीएटी 2024 रजिस्ट्रेशन विंडो 13 अगस्त तक खुली रहेगी। सीएटी 2024 एग्जाम 24 नवंबर को आयोजित की जाएगी।
Ace CAT with confidence! Download the Past 10 Years' CAT Question Papers with detailed answers to understand exam trends, improve accuracy, and maximize your percentile.
Download Ebook
नई दिल्ली: कॉमन एडमिशन टेस्ट 2024 (CAT 2024) में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए सीएटी 2024 परीक्षा शेड्यूल की घोषणा कर दी गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर 1 अगस्त से CAT 2024 परीक्षा के लिए पंजीकरण कर सकेंगे।
CAT 2026: Full mock test | Sample Paper- Quant | VARC | DILR | Last 10 years PYQ's
CAT PYQs with solutions: Quant | VARC | DILR | RC | 2 Months Revision Plan | College List
Plan your CAT Success: Topic-wise weightage | IIM cutoffs | Top B-Schools Placements
Career Launcher: Race to 99%ile: 10-hour CAT masterclass | Open mock before exam
सीएटी 2024 आवेदन की अंतिम तिथि 13 सितंबर तय की गई है। सीएटी शेड्यूल के अनुसार, सीएटी 2024 परीक्षा 24 नवंबर को आयोजित की जाएगी। पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए सीएटी 2024 एडमिट कार्ड 4 नवंबर को जारी किया जाएगा। विस्तृत सीएटी अधिसूचना 2024 जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगी।
सामान्य श्रेणी और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के उम्मीदवारों के लिए CAT 2024 आवेदन शुल्क 2,500 रुपये है। जबकि, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग व्यक्ति (PwD) श्रेणियों से संबंधित उम्मीदवारों को CAT 2024 पंजीकरण शुल्क 1,250 रुपये का भुगतान ऑनलाइन माध्यम में करना होगा।
Also readNTA Reforms: उच्च स्तरीय समिति को ABVP का सुझाव, दो चरणों में आयोजित हो नीट-यूजी परीक्षा
CAT 2024 पात्रता मानदंड के अनुसार, MBA प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवारों के पास न्यूनतम 50% अंकों या समकक्ष CGPA के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। हालांकि, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और दिव्यांग व्यक्तियों (PwD) जैसे आरक्षित श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों को स्नातक की डिग्री में 45% अंक प्राप्त करना आवश्यक है।
सीएटी परीक्षा 2024 का आयोजन देश भर के 170 शहरों में बनाए गए परीक्षा केंद्रो पर किया जाएगा। आवेदन के समय उम्मीदवार कुल 5 परीक्षा शहरों के विकल्प का चयन कर सकेंगे। सूचना के अनुसार, सीएटी 2024 परिणाम की घोषणा जनवरी 2025 में की जा सकती है।
सीएसी 2024 परीक्षा में वर्बल एबिलिटी एंड रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन (VARC), डाटा इंटरप्रिटेशन एंड लॉजिकल रीजनिंग (DILR) और क्वान्टिटेटिव एप्टीट्यूड (QA) सेक्शन से प्रश्न पूछे जाएंगे। सीएटी 2024 पेपर में कुल 66 प्रश्न होंगे। सीएटी 2024 परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार आईआईएम संस्थानों के एमबीए प्रोग्राम में प्रवेश ले सकेंगे।