CUET UG 2024: सीयूईटी यूजी के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो 26 मार्च को होगी बंद, जल्द करें आवेदन
Abhay Pratap Singh | March 25, 2024 | 08:39 AM IST | 2 mins read
सीयूईटी यूजी 2024 में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए 28 से 29 मार्च तक सुधार विंडों खोली जाएगी।
Download the CUET UG 2027 Subject-Wise Question Bank PDF to practise important questions, strengthen concepts, improve speed and prepare effectively for CUET.
Download EBookनई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा सीयूईटी यूजी 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया 26 मार्च से बंद कर दी जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट cuetug.ntaonline.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सीयूईटी यूजी पंजीकरण प्रक्रिया 27 फरवरी से शुरू की गई थी।
CUET 2027: Most Important Topics | Biology Notes | Preparation Strategy | Subject Combination
CUET 2027: Question Bank | Subject-Wise Strategy | Revision Notes | Syllabus | Priority Topics
CUET 2027 Important Topics: Physics | Chemistry | Maths | Physical Education MCQs
Admission Alert: UG Admissions Open @ Ahmedabad University. NAAC 'A' Grade
सीयूईटी यूजी 2024 में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए 28 से 29 मार्च तक सुधार विंडों खोली जाएगी। सीयूईटी यूजी परीक्षा का आयोजन 15 मई से 31 मई तक किया जाएगा। वहीं, सीयूईटी यूजी एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए 30 अप्रैल को परीक्षा शहरों की घोषणा की जाएगी।
अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 1000 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा, वहीं ओबीसी-एनसीएल और ईडब्ल्यूएस वर्ग के कैंडिडेट से 900 रुपये एप्लीकेशन फीस लिया जाएगी। इसके अलावा एससी/ एसटी और ट्रांसजेंडर कैटेगरी के उम्मीदवारों को 800 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।
Also read CUET UG 2024: एनटीए ने सीयूईटी यूजी में फैशन स्टडीज और टूरिज्म दो नए विषयों को किया शामिल
आवेदन के लिए उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त स्कूल से कक्षा 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य है। उम्मीदवारों के लिए सीयूईटी यूजी हाल टिकट मई माह में जारी किया जा सकता है। सीयूईटी यूजी परीक्षा अंग्रेजी, हिंदी, मराठी, गुजराती, असमिया, बंगाली, तेलुगु, तमिल, पंजाबी, उड़िया, मलयालम, कन्नड़ और उर्दू सहित कुल 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी।
सीयूईटी यूजी 2024: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का सहायता से सीयूईटी यूजी 2024 एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाएं।
- इसके बाद आवश्यक विवरण के साथ उम्मीदवार पंजीकरण करें।
- अब आवेदन पत्र भरें और दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- CUET पंजीकरण शुल्क 2024 का भुगतान करें और सबमिट करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
सीयूईटी यूजी का आयोजन हाइब्रिड मोड में किया जाएगा। इसके अलावा 1.5 लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन वाले सब्जेक्ट्स के लिए पेन और पेपर मोड में परीक्षा आयोजित की जाएगी। सीयूईटी यूजी 2024 परीक्षा कुल 800 अंकों के लिए आयोजित होगी। बता दें कि हाल ही में एनटीए ने सीयूईटी यूजी में दो नए विषय फैशन स्टडीज और टूरिज्म जोड़ने की घोषणा की है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी