Santosh Kumar | July 8, 2024 | 03:30 PM IST | 2 mins read
उम्मीदवार लॉगिन पोर्टल पर आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे अपने क्रेडेंशियल दर्ज करके सीयूईटी उत्तर कुंजी 2024 के खिलाफ आपत्तियां उठा सकते हैं।
Download the CUET UG 2027 Subject-Wise Question Bank PDF to practise important questions, strengthen concepts, improve speed and prepare effectively for CUET.
Download EBook
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा जारी सीयूईटी यूजी 2024 प्रोविजनल आंसर-की के खिलाफ आपत्तियां उठाने का कल (9 जुलाई) आखिरी दिन है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अगर एनटीए द्वारा जारी आंसर-की में कोई गड़बड़ी महसूस करते हैं तो वे एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/CUET-UG के जरिए सीयूईटी यूजी 2024 प्रोविजनल आंसर-की को चुनौती दे सकते हैं।
CUET 2027: Most Important Topics | Biology Notes | Preparation Strategy | Subject Combination
CUET 2027: Question Bank | Subject-Wise Strategy | Revision Notes | Syllabus | Priority Topics
CUET 2027 Important Topics: Physics | Chemistry | Maths | Physical Education MCQs
Admission Alert: UG Admissions Open @ Ahmedabad University. NAAC 'A' Grade
उम्मीदवार लॉगिन पोर्टल पर आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे अपने क्रेडेंशियल दर्ज करके सीयूईटी उत्तर कुंजी 2024 के खिलाफ आपत्तियां उठा सकते हैं। जारी नोटिस के मुताबिक उम्मीदवारों के लिए चैलेंज विंडो 9 जुलाई शाम 5 बजे तक खुली रहेगी।
सीयूईटी यूजी 2024 प्रोविजनल आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 200 रुपये का शुल्क ऑनलाइन देना होगा। प्राप्त वैध आपत्तियों के बाद, एनटीए सीयूईटी यूजी 2024 फाइनल उत्तर कुंजी जारी करेगा। साथ ही एनटीए 10 जुलाई को CUET UG 2024 Result घोषित कर सकता है।
अंतिम तिथि के बाद छात्रों को किसी भी परिस्थिति में सीयूईटी यूजी 2024 उत्तर कुंजी के खिलाफ चुनौती देने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सीयूईटी प्रवेश परीक्षा 15 से 29 मई तक आयोजित की गई थी। इस साल, परीक्षा में बैठने के लिए कुल 13,47,618 छात्रों ने पंजीकरण कराया था।
Also readCUET UG Result 2024 Live: सीयूईटी यूजी 2024 रिजल्ट जल्द, जाने तारीख और समय, लेटेस्ट अपडेट्स
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके CUET UG 2024 उत्तर कुंजी को चुनौती दे सकते हैं-
सीयूईटी यूजी प्रोविजनल आंसर-की 2024 में, उम्मीदवार परीक्षा तिथि, पेपर कोड, शिफ्ट, प्रश्न आईडी, सुधार आईडी और प्रतिक्रिया उत्तर सहित अन्य विवरण देख सकते हैं। सीयूईटी यूजी परीक्षा में निगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
नीट परीक्षा 2024 रद्द होगी या नहीं? क्या सभी छात्रों के लिए नीट 2024 परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी या नहीं? इन सभी सवालों के जवाब देने के लिए सुप्रीम कोर्ट जल्द ही कोई बड़ा फैसला दे सकता है।
Santosh Kumar