CUET UG 2026: सीयूईटी यूजी पुनर्निधारित परीक्षा तिथि nta.nic.in पर जारी, 31 मई के लिए एडमिट कार्ड करें डाउनलोड

Abhay Pratap Singh | May 27, 2026 | 10:53 PM IST | 2 mins read

सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए लॉगिन विंडो में आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करना होगा।

CUET UG Subject-wise Question Bank 2027

Download the CUET UG 2027 Subject-Wise Question Bank PDF to practise important questions, strengthen concepts, improve speed and prepare effectively for CUET.

Download EBook
सीयूईटी यूजी 2026 रीशेड्यूल एग्जाम 31 मई, 6 और 7 जून को आयोजित किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने 27 मई को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट - अंडरग्रेजुएट (CUET UG) 2026 के लिए पुनर्निर्धारित परीक्षा तिथि nta.nic.in पर जारी कर दी है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, सीयूईटी यूजी 2026 रीशेड्यूल एग्जाम 31 मई, 6 जून और 7 जून को आयोजित किया जाएगा।

एनटीए ने 31 मई को सीयूईटी यूजी परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड आज जारी कर दिए गए हैं। सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड 2026 आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं, जिसके लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

परीक्षा एजेंसी ने बकरीद के कारण 28 मई को दोनों पालियों में होने वाली सीयूईटी यूजी 2026 परीक्षा स्थगित कर दी है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जल्द ही शेष पुनर्निर्धारित परीक्षा तिथियों 6 और 7 जून के लिए सीयूईटी यूजी 2026 एडमिट कार्ड जारी करेगा। सीयूईटी यूजी परीक्षा 11 मई से सीबीटी मोड में शुरू है।

Also read NID B.Des Mains Result: एनआईडी डीएटी बी.डिज. फाइनल रिजल्ट जारी, री-चेकिंग विंडो 28 मई तक रहेगी ओपन

सीयूईटी यूजी 2026 परीक्षा प्रथम पाली में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाती है। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा।

यदि किसी उम्मीदवार को सीयूईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी भी प्रकार की कठिनाई होती है या एडमिट कार्ड में दी गई जानकारी में कोई विसंगति पाई जाती है तो एनटीए हेल्प डेस्क से 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या एनटीए को cuet-ug@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।

CUET UG Admit Card 2026 Download: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार सीयूईटी यूजी रीशेड्यूल एग्जाम 2026 के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट https://cuet.nta.nic.in/ पर जाएं।
  • होमपेज पर, सीयूईटी यूजी 2026 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
  • सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड जांचें और प्रिंटआउट निकाल लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]