Saurabh Pandey | May 26, 2026 | 05:32 PM IST | 2 mins read
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन (NID) ने 26 मई 2026 को बी.डिज. मेन्स परीक्षा का फाइनल परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट admissions.nid.edu पर जारी कर दिया है, जिसे ईमेल आईडी और जन्म तिथि के जरिए देखा जा सकता है।

नई दिल्ली : नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन (NID) ने बैचलर ऑफ डिजाइन (B.Des) मेन्स परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट और स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट admissions.nid.edu पर जाकर ऑनलाइन चेक कर सकते हैं, जिसके लिए उन्हें अपनी ईमेल आईडी और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। यह रिजल्ट उन अभ्यर्थियों के लिए जारी किया गया है, जिन्होंने एनआईडी प्रवेश परीक्षा के प्रीलिम्स और मेन्स दोनों चरणों को पास कर लिया है।
एनआईडी बी.डिज. मेन्स रिजल्ट की घोषणा के बाद, जिन उम्मीदवारों को अपने अंकों की दोबारा जांच करवानी है, उनके लिए आज शाम 4 बजे से री-चेकिंग विंडो खोल दी जाएगी, जो 28 मई, 2026 तक खुली रहेगी; इसके लिए उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके अलावा, काउंसलिंग प्रक्रिया के तहत छात्रों को 31 मई, 2026 की रात 11:59 बजे तक अपने दस्तावेज अपलोड करने और अंतिम संस्थान प्राथमिकता जमा करनी होगी, जिसके बाद एनआईडी बी.डिज. काउंसलिंग का पहला राउंड 9 जून से 11 जून, 2026 के बीच आयोजित किया जाएगा।
एनआईडी बी.डिज. मेन्स परीक्षा के रिजल्ट/स्कोरकार्ड में निम्नलिखित विवरण शामिल होंगे, जिनकी जांच करना उम्मीदवारों के लिए बेहद जरूरी है-
बी.डिजाइन फाइनल रिजल्ट जारी होने के बाद, एनआईडी ने काउंसलिंग प्रक्रिया की महत्वपूर्ण तारीखें भी घोषित कर दी हैं-