CUET UG 2024: सीयूईटी यूजी परीक्षा 29 मई के लिए सिलचर, दिल्ली केंद्रों के एडमिट कार्ड आज रात जारी होंगे
Abhay Pratap Singh | May 24, 2024 | 08:13 PM IST | 2 mins read
CUET UG 2024 एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/CUET-UG/ पर जारी किए जाएंगे।
Predict your chances of admission to top CUET-participating universities. Enter your CUET expected score and get a personalized list of colleges, courses, and expected cut-offs instantly.
Try Nowनई दिल्ली: सिलचर और दिल्ली केंद्रों के उम्मीदवारों के लिए 29 मई को होने वाली कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट 2024 परीक्षा के लिए सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड 2024 आज रात को जारी किया जाएगा। यूजीसी अध्यक्ष ममीडाला जगदीश कुमार ने मामले की जानकारी दी है।
New: CUET 2026 College Predictor | DU College 2026 Predictor
CUET 2027: Idioms and Phrases | Reading Comprehension | Revision Notes | Syllabus
CUET 2027 Important Topics: Physics | Chemistry | Maths
Admission Alert: UG Admissions Open @ Ahmedabad University. NAAC 'A' Grade
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के अध्यक्ष जगदीश कुमार ने सोशल साइट ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर बताया कि, “29 मई 2024 को पेन और पेपर (ओएमआर) मोड में आयोजित होने वाले टेस्ट पेपर के लिए, एनटीए आज रात या कल संबंधित उम्मीदवारों के लिए नए एडमिट कार्ड जारी करेगा।”
दिल्ली केंद्र के उम्मीदवारों के लिए CUET UG 2024 15 मई की परीक्षा स्थगित कर दी गई थी। जो अब 29 मई को आयोजित की जाएगी। हाल ही में, कानपुर (यूपी) में भी सीयूईटी यूजी परीक्षा 2024 में गलत प्रश्नपत्र वितरण का मामला सामने आया था। जिसके बाद, प्रभावित छात्रों की परीक्षा दोबारा 29 मई को कराने की बात कही थी।
CUET UG 2024 29 मई की परीक्षा अब पेन-एंड-पेपर मोड में आयोजित की जाएगी। सीयूईटी यूजी 24 मई की परीक्षा स्थगित करने का निर्णय असम के शिक्षा मंत्री रनोज पेगू द्वारा NTA को बराक घाटी में CUET परीक्षा केंद्र उपलब्ध कराने के अनुरोध पर लिखे गए पत्र के जवाब में लिया गया।
नेशनल टेस्ट एजेंसी ने हाल ही में पर्यावरण अध्ययन (307) और बंगाली (104) विषयों के लिए सीयूईटी यूजी 2024 परीक्षा स्थगित कर दी है, जो सिलचर (असम) के केंद्रों में 24 मई को आयोजित होने वाली थी। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, सिलचर केंद्र के उम्मीदवारों के लिए CUET UG परीक्षा अब 29 मई को होगी।
नोटिस में बताया गया कि, जिन उम्मीदवारों ने CUET UG 2024 सिलचर परीक्षा केंद्र का चयन किया था, लेकिन उन्हें सिलचर के बाहर सीयूईटी यूजी परीक्षा केंद्र आवंटित किया था, वे छात्र सीयूईटी यूजी 29 मई की परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। CUET एडमिट कार्ड 2024 आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in/CUET-UG/ पर जारी किया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’