CUET UG 2024: सीयूईटी यूजी पहले दिन की परीक्षा समाप्त; 75 फीसदी उपस्थिति, रिकॉर्ड 8 दिन में खत्म होगी परीक्षा
Santosh Kumar | May 15, 2024 | 10:34 PM IST | 1 min read
यूजीसी प्रमुख ने कहा, "एक ही दिन में इतनी बड़ी संख्या में सीयूईटी-यूजी आयोजित करना एनटीए की ऐतिहासिक उपलब्धि है, और इसके लिए एनटीए बधाई का पात्र है।"
Download the CUET UG 2027 Subject-Wise Question Bank PDF to practise important questions, strengthen concepts, improve speed and prepare effectively for CUET.
Download EBookनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा सीयूईटी यूजी 2024 की पहले दिन की परीक्षा आज यानी 15 मई को सफलतापूर्वक आयोजित की गई। परीक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक छात्र शामिल हुए। सीयूईटी यूजी 2024 परीक्षा पूरे भारत में कुल 2,157 केंद्रों पर आयोजित की गई। यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (यूजीसी) के अध्यक्ष ममीडाला जगदेश कुमार ने उम्मीदवारों के साथ यह जानकारी साझा की।
CUET 2027: Most Important Topics | Biology Notes | Preparation Strategy | English Vocabulary
CUET 2027: Question Bank | Subject-Wise Strategy | Revision Notes | Syllabus
CUET 2027 Important Topics: Physics | Chemistry | Maths | Physical Education MCQs
Admission Alert: UG Admissions Open @ Ahmedabad University. NAAC 'A' Grade
यूजीसी प्रमुख ने कहा कि कुल 11.4 लाख उम्मीदवार पेन और पेपर मोड में उपस्थित हुए। सीयूईटी यूजी 2024 के पहले दिन, दिल्ली को छोड़कर पूरे भारत में 258 परीक्षा केंद्रों पर 4 स्लॉट में रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, अंग्रेजी और सामान्य परीक्षा आयोजित की गई थी। कुमार ने कहा, "एक ही दिन में इतनी बड़ी संख्या में सीयूईटी-यूजी आयोजित करने में एनटीए द्वारा यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है, और इसके लिए एनटीए बधाई का पात्र है।"
CUET UG 2024 Day 1: सीयूईटी यूजी 2024 दिन 1 उपस्थिति
सीयूईटी यूजी 2024 के पहले दिन की परीक्षा के आंकड़े परीक्षा में शामिल उम्मीदवार नीचे देख सकते हैं-
| पेपर |
अभ्यर्थियों की संख्या |
केन्द्रों की संख्या |
|---|---|---|
|
रसायन विज्ञान |
6,43,752 |
1,640 |
|
जीवविज्ञान |
3,63,067 |
1,368 |
|
अंग्रेज़ी |
8,62,209 |
2,077 |
|
सामान्य परीक्षण |
7,21,986 |
1,892 |
आयोग प्रमुख ने कहा कि चूंकि छात्रों ने कई परीक्षाएं दीं, इसलिए उम्मीदवारों की संख्या एक ही दिन में 25,91,014 छात्रों को संभालने के बराबर है। यह इस वर्ष की CUET परीक्षा में पेन और पेपर मोड में पंजीकृत छात्रों के लिए कुल निर्धारित स्लॉट का 44.71% है। सीयूईटी यूजी परीक्षा 8 दिनों की रिकॉर्ड समय अवधि में संपन्न होगी।
वहीं दिल्ली के उम्मीदवारों के लिए परीक्षा स्थगित करने के बारे में, जगदीश कुमार ने कहा कि एनटीए के नियंत्रण से परे कुछ तार्किक मुद्दों के कारण परीक्षा री-शेड्यूल की गई है। बता दें कि दिल्ली के 258 केंद्रों पर 15 मई को होने वाली परीक्षाएं 29 मई तक के लिए स्थगित कर दी गई हैं। प्रभावित छात्रों को नए प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे।
अगली खबर
]CUET UG 2024: सीयूईटी यूजी परीक्षा केंद्र पर कुप्रबंधन का आरोप; निर्धारित समय से पहले ले लिया गया पेपर
अभ्यर्थियों का आरोप है कि उन्हें पेपर लिखने के लिए 45 मिनट की जगह 30 मिनट का समय दिया गया और वे समय पर परीक्षा पूरी नहीं कर सके। ये पूरा मामला अंग्रेजी पेपर के दौरान का है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच