CUET UG City Intimation 2024: सीयूईटी यूजी 2024 सिटी इंटीमेशन स्लिप आज होगी जारी - यूजीसी अध्यक्ष
Abhay Pratap Singh | May 6, 2024 | 12:20 PM IST | 2 mins read
एनटीए आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/CUET-UG पर कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट 2024 शहर सूचना पर्ची डाउनलोड लिंक सक्रिय करेगा।
Use the CUET 2026 College Predictor to shortlist universities that match your performance based on expected scores.
Try Nowनई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आज यानी 6 मई को सीयूईटी यूजी सिटी इंटीमेशन स्लिप 2024 जारी की जाएगी। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के अध्यक्ष ममीडाला जगदेश कुमार ने मामले की जानकारी दी है। CUET UG 2024 परीक्षा का आयोजन 15 से 31 मई के बीच किया जाएगा।
New: CUET 2026 College Predictor | DU College 2026 Predictor
CUET UG 2026: Answer Key Download Link | Answer Key Objection Window Link
Admission Alert: UG Admissions Open @ Ahmedabad University. NAAC 'A' Grade
आधिकारिक घोषणा के बाद ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in/CUET-UG पर कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट 2024 (CUET UG 2024) सिटी इंटीमेशन स्लिप उम्मीदवार डाउनलोड कर सकेंगे। सीयूईटी यूजी शहर सूचना पर्ची 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
सीयूईटी यूजी सिटी स्लिप 2024 में उम्मीदवार अपने परीक्षा शहर का नाम सहित अन्य विवरण देख सकेंगे। वहीं, CUET UG एडमिट कार्ड 2024 मई महीने के दूसरे सप्ताह में जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और सुरक्षा पिन का उपयोग करके सीयूईटी यूजी 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा सीयूईटी अंडरग्रेजुएट 2024 एग्जाम हाइब्रिड मोड में आयोजित की जाएगी। कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट 2024 एग्जाम का आयोजन भारत के बाहर 26 शहरों सहित कुल 380 शहरों में बनाए गए विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
एनटीए द्वारा सीयूईटी यूजी 2024 का आयोजन भाग लेने वाले 261 विश्वविद्यालयों के यूजी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाएगा। सीयूईटी यूजी परीक्षा के माध्यम से उम्मीदवार केंद्रीय विश्वविद्यालय जैसे दिल्ली विश्वविद्यालय, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय और तेजपुर विश्वविद्यालय में भी प्रवेश ले सकते हैं।
Common University Entrance Test Undergraduate 2024: ड्रेस कोड
सीयूईटी यूजी 2024 एंट्रेंस एग्जाम में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को नीचे दिए गए ड्रेस कोड का पालन करना अनिवार्य है:
- कैंडिडेट को परीक्षा केंद्र पर सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड ले जाना होगा।
- पारदर्शी बॉलपॉइंट पेन ले जाने की उम्मीदवारों को अनुमति दी गई है।
- अटेंडेंस शीट में परीक्षार्थियों को एक अतिरिक्त फोटो चिपकाना होगा।
- सरकारी पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट आदि में से एक ले जाना अनिवार्य है।
- दिव्यांग कैंडिडेट को चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी पीडब्ल्यूबीडी प्रमाण पत्र परीक्षा के दौरान साथ में लाना होगा।
- उम्मीदवार परीक्षा कक्ष में अपने साथ पारदर्शी पानी की बोतल ले जा सकते हैं।
- मधुमेह रोगी उम्मीदवारों को सुगर टैबलेट और फल ले जाने की अनुमति होगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम