CUET PG Final Answer Key 2024: सीयूईटी पीजी फाइनल आंसर-की pgcuet.samarth.ac.in पर जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Santosh Kumar | April 12, 2024 | 03:54 PM IST | 1 min read
सीयूईटी पीजी परीक्षा 11 से 28 मार्च तक 3 पालियों में आयोजित की गई थी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा जल्द ही परीक्षा परिणाम घोषित करने की उम्मीद है।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने सीयूईटी पीजी 2024 परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। एनटीए ने सीयूईटी पीजी परीक्षा 11 मार्च से 28 मार्च के बीच आयोजित की थी। परीक्षा में 4.62 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था।
सीयूईटी पीजी 2024 उत्तर कुंजी 2024 तक पहुंचने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। परीक्षा का परिणाम अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर संकलित किया जाएगा। एनटीए के अनुसार, सीयूईटी (पीजी)-2024 परिणाम/एनटीए स्कोर की घोषणा के बाद उत्तर कुंजी के संबंध में किसी भी शिकायत पर विचार नहीं किया जाएगा।
CUET PG 2024 Result Date: इस दिन जारी होंगे परिणाम
सीयूईटी पीजी परीक्षा देश भर के विभिन्न राज्यों में 302 और देश के बाहर 24 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इससे पहले, एनटीए ने परीक्षा की अनंतिम उत्तर कुंजी जारी की थी। जिस पर आपत्ति दर्ज होने के बाद अभ्यर्थियों की फाइनल आंसर-की जारी की गई है।
CUET PG Result 2024 की बात करें तो फाइनल आंसर की जारी होने के बाद उम्मीद है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) इस सप्ताह के अंत तक परीक्षा के नतीजे जारी कर सकती है।
Also read CUET UG 2024: सीयूईटी यूजी करेक्शन विंडो का आज आखिरी दिन; cuetug.ntaonline.in पर करें ये सुधार
CUET PG 2024 Answer Key: कैसे डाउनलोड करें
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके CUET PG 2024 Answer Key जारी होने के बाद डाउनलोड कर सकेंगे-
- आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर, 'CUET PG 2024 Answer Key Link' पर क्लिक करें।
- उत्तर कुंजी की पीडीएफ स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- उम्मीदवार इसे डाउनलोड करें और अपने अंको की जांच करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज