CUET PG Correction Window 2026: सीयूईटी पीजी आवेदन में आज रात 11:50 बजे तक कर सकेंगे सुधार, फील्ड जानें
Abhay Pratap Singh | January 30, 2026 | 10:28 AM IST | 2 mins read
सीयूईटी पीजी करेक्शन विंडो 2026 लॉगिन करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस एग्जाम - पोस्टग्रेजुएट (CUET PG) 2026 के लिए करेक्शन विंडो आज बंद कर दी जाएगी। आवेदक 30 जनवरी को रात 11:50 बजे तक अपने सीयूईटी पीजी आवेदन पत्र 2026 में ऑनलाइन माध्यम में आवश्यक सुधार कर सकते हैं।
CUET PG 2027: Important Topics | Syllabus
CUET 2026 QP's: Physics | Chemistry | Maths | English | Commerce | All Subjects
Don't Miss: Top Colleges in India Accepting CUET PG Score
सीयूईटी पीजी करेक्शन विंडो 2026 लॉगिन करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। उम्मीदवारों को मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, पता, फोटो और हस्ताक्षर में बदलाव की अनुमति नहीं है। सीयूईटी पीजी 2026 आवेदन सुधार लिंक 28 जनवरी को सुबह 10:00 बजे से सक्रिय है।
CUET PG 2026 Correction Field: सुधार विवरण
सीयूईटी पीजी 2026 एप्लीकेशन में निम्नलिखित विवरणों में सुधार की अनुमति है:
- अभ्यर्थी का नाम या पिता का नाम या माता का नाम
- परीक्षा शहर
- जन्म तिथि, जेंडर, कैटेगरी, सब-कैटेगरी/पीडब्ल्यूडी, टेस्ट पेपर कोड
- आधार (जिन्होंने आधार के अलावा अन्य पहचान के साथ पंजीकरण किया है)।
Also read AIIMS CET Result 2026: एम्स सीईटी जनवरी सेशन रिजल्ट aiimsexams.ac.in पर जारी, डाउनलोड करें
नोटिस में कहा गया कि, सब्जेक्ट/ टेस्ट / प्रोग्राम को एडिट करने का ऑप्शन करेक्शन समय-सीमा तक उपलब्ध रहेगा। उम्मीदवारों को लागू शुल्क का भुगतान करना होगा। अतिरिक्त फीस जमा करने के बाद ही फील्ड में सुधार लागू होगा। टेस्ट पेपर कम करने पर कोई फीस वापस नहीं की जाएगी।
सीयूईटी पीजी 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सिर्फ एक बार करेक्शन करने की अनुमति है। एक बार करेक्शन सबमिट करने के बाद फॉर्म फ्रीज हो जाएगा। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को एनटीए की वेबसाइट nta.ac.in पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
CUET PG 2026 Application Correction Window: कैसे सुधार करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट जल्द से जल्द सीयूईटी पीजी 2026 आवेदन पत्र में आवश्यक सुधार कर सकते हैं:
- सीयूईटी पीजी पोर्टल https://exams.nta.nic.in/cuet-pg/ पर जाएं।
- होमपेज पर, सीयूईटी पीजी 2026 - करेक्शन विंडो लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन संख्या और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करें।
- आवेदन में सुधार करें, लागू शुल्क जमा करें, सबमिट करें और प्रिंट लें।
अगली खबर
]BSSC 2nd Inter Level Vacancy 2025: बिहार सेकंड इंटर लेवल के लिए आवेदन तिथि विस्तारित, वैकेंसी बढ़कर 25,311 हुई
पहले, वैकेंसी की संख्या 23,175 से बढ़कर 24,492 हुई, और इस लेटेस्ट बदलाव से और भी पद जोड़े गए हैं। आयोग ने भर्ती के लिए आवेदन की तिथि भी बढ़ा दी है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार