Trusted Source Image

CUET PG 2024: सीयूईटी पीजी 2024 आवेदन प्रक्रिया की तारीख 31 जनवरी तक बढ़ी, NTA ने जारी किया नोटिस

Santosh Kumar | January 25, 2024 | 09:46 AM IST | 1 min read

एप्लिकेशन करेक्शन विंडो 2 से 4 फरवरी तक खुली रहेगी। इच्छुक उम्मीदवार परीक्षा के लिए pgcuet.samarth.ac.in पर आवेदन कर सकते हैं।

सीयूईटी पीजी 2024 आवेदन प्रक्रिया की तारीख 31 जनवरी तक बढ़ी (इमेज: पीटीआई)
सीयूईटी पीजी 2024 आवेदन प्रक्रिया की तारीख 31 जनवरी तक बढ़ी (इमेज: पीटीआई)

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट फॉर पोस्टग्रेजुएट (सीयूईटी पीजी 2024) कार्यक्रमों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया की तारीख बढ़ा दी है। एनटीए ने आवेदन की आखिरी तारीख 31 जनवरी तक बढ़ा दी है, जिसके चलते फीस भुगतान की आखिरी तारीख 1 फरवरी होगी।

पहले सीयूईटी पीजी 2024 के आवेदन 24 जनवरी को समाप्त होने वाले थे। लेकिन एनटीए द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक, अब इसकी तारीख में बदलाव किया गया है। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक एप्लिकेशन करेक्शन विंडो 2 से 4 फरवरी तक खुली रहेगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार परीक्षा के लिए pgcuet.samarth.ac.in पर आवेदन कर सकते हैं।

परीक्षा शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि 1 फरवरी, रात 11:50 बजे है। सीयूईटी पीजी की परीक्षा सिटी स्लिप 4 मार्च को जारी की जाएगी, और एडमिट कार्ड 7 मार्च को आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से प्रदान किए जाएंगे।

आपको बता दें कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी 11 से 28 मार्च तक सीयूईटी पीजी परीक्षा आयोजित करेगी, जिसकी उत्तर कुंजी 4 अप्रैल को जारी की जाएगी। परीक्षा तीन पालियों में होगी। पेपर का समय बाद में उम्मीदवारों के साथ साझा किया जाएगा।

CUET PG 2024: कैसे करें आवेदन?

सीयूईटी पीजी 2024 परीक्षा में भाग लेने वाले छात्र नीचे दिये गए चरणों का पालन करके आसानी से आवेदन कर सकते हैं।

  • उम्मीदवारों को CUET NTA की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
  • सीयूईटी पीजी 2024 के रजिस्ट्रेशन का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  • नई विंडो पर मांगी गई जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • इसके बाद लॉग-इन क्रेडेंशियल दर्ज करके आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
  • फॉर्म भरने के साथ-साथ उम्मीदवार को निर्धारित आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा।
  • पूरी तरह से भरे हुए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लें और इसे भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रखें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications