Santosh Kumar | February 6, 2024 | 08:12 AM IST | 1 min read
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी 11 से 28 मार्च तक सीयूईटी पीजी 2024 परीक्षा आयोजित करेगी। जिसकी उत्तर कुंजी 4 अप्रैल को जारी की जाएगी।

नई दिल्ली: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट - पोस्टग्रेजुएट (सीयूईटी पीजी 2024) के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो कल यानी 7 फरवरी को बंद हो जाएगी। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, वे कल रात 11.50 बजे तक आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार परीक्षा के लिए pgcuet.samarth.ac.in पर आवेदन कर सकते हैं। छात्र सीयूईटी पीजी 2024 के लिए पंजीकरण शुल्क का भुगतान 8 फरवरी रात 11.50 बजे तक कर सकते हैं।
सीयूईटी पीजी 2024 परीक्षा में भाग लेने वाले छात्र नीचे दिये गए चरणों का पालन करके आसानी से आवेदन कर सकते हैं।
आपको बता दें कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने CUET PG 2024 कार्यक्रमों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया की तारीख दो बार बढ़ा दी है। इससे पहले एनटीए ने आवेदन की तारीख 31 जनवरी से बढ़ाकर 7 फरवरी की थी। एनटीए के जारी नोटिस के मुताबिक CUET PG 2024 सुधार विंडो 9 से 11 फरवरी तक खुली रहेगी।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी 11 से 28 मार्च तक सीयूईटी पीजी परीक्षा आयोजित करेगी, जिसकी उत्तर कुंजी 4 अप्रैल को जारी की जाएगी। परीक्षा तीन पालियों में होगी। पेपर का समय बाद में उम्मीदवारों के साथ साझा किया जाएगा।
एनटीए की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, किसी भी प्रश्न या स्पष्टीकरण के लिए, उम्मीदवार एनटीए हेल्प डेस्क को 011 4075 9000 पर कॉल कर सकते हैं या एनटीए को cuet-pg@nta.ac.in पर लिख सकते हैं।