CTET July 2024 Registration: सीटेट जुलाई रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि कल, परीक्षा तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | April 4, 2024 | 10:46 PM IST | 2 mins read
सीटेट परीक्षा 2024 दो पेपरों के लिए आयोजित की जाएगी। पेपर-1 में उत्तीर्ण उम्मीदवार कक्षा 1 से 5 और पेपर-2 में सफल कैंडिडेट कक्षा 6 से 8 तक के स्कूलों में पढ़ाने के लिए पात्र होंगे।
Know all about the analysis and preparation tips to crack the CTET exam without any difficulty.
Check Nowनई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) कल यानी 5 अप्रैल को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 (सीटेट 2024) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बंद करेगा। योग्य उम्मीदवार सीटीईटी 2024 के लिए आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Latest: CTET Question/Sample Papers
Don't Miss: CTET Preparation Tips
Also See: Upcoming Government Exams
सीटेट परीक्षा 2024 का आयोजन 7 जुलाई को किया जाएगा। सीटेट परीक्षा दो पेपरों पेपर-1 और पेपर-2 के लिए आयोजित की जाती है। सीटेट पेपर-1 और सीटेट पेपर-2 परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार क्रमशः कक्षा 1 से 5 और कक्षा 6 से 8 में पढ़ाने के लिए पात्र होंगे।
केवल एक पेपर के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 1,000 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि दोनों पेपर के लिए आवेदकों को 1,200 रुपये का भुगतान करना होगा। हालाँकि, एससी/ एसटी और पीडब्ल्यूडी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में 50% की छूट दी जाएगी।
सीटेट जुलाई 2024 परीक्षा के लिए पेपर-1 का आयोजन दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक किया जाएगा। वहीं, पेपर-2 सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगी। सीटेट परीक्षा में शामिल दिव्यांग अभ्यर्थियों को प्रत्येक पेपर में 50 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
Also read CTET July 2024 Registration: सीटेट जुलाई परीक्षा आवेदन तिथि 5 अप्रैल तक बढ़ी; एग्जाम 7 जुलाई को
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 उत्तीर्ण करने वाले छात्र केंद्र सरकार द्वारा संचालित स्कूलों जैसे केंद्रीय विद्यालय और चंडीगढ़, दिल्ली, दमन और दीव, दादरा और नगर हवेली, अंडमान और निकोबार व अन्य केंद्र शासित प्रदेशों के स्कूलों में पढ़ाने के लिए पात्र होंगे।
आपकों बता दें कि, CTET प्रमाणपत्र जीवन भर के लिए वैध (वैलिड) होता है। उम्मीदवारों के लिए सीटेट परीक्षा में शामिल होने के लिए अधिकतम प्रयास निर्धारित नहीं किए गए हैं। सीटेट उत्तीर्ण उम्मीदवार भी स्कोर सुधारने के लिए दोबारा परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
CTET Exam 2024: परीक्षा पैटर्न
- सीटेट 2024 पेपर-1 और पेपर-2 में कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) पूछे जाएंगे।
- पेपर-1 में पांच खंड - बाल विकास और शिक्षाशास्त्र, गणित, पर्यावरण अध्ययन, भाषा-1 और भाषा-2 को शामिल किया गया है। प्रत्येक खंड में 30 प्रश्न होंगे।
- पेपर-2 में पांच खंड - बाल विकास और शिक्षाशास्त्र, स्टडीज, भाषा-1 और भाषा-2, गणित और विज्ञान/ सामाजिक विज्ञान से 60 प्रश्न पूछे जाएंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी