Abhay Pratap Singh | April 4, 2024 | 10:02 PM IST | 2 mins read
छात्रों के अनुसार, जेईई मेन 4 अप्रैल शिफ्ट 2 पेपर के सभी सेक्शन में केमेस्ट्री सेक्शन के कठिनाई का स्तर सबसे आसान रहा।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Now
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य 2024 (जेईई मेन 2024) का आयोजन 4 अप्रैल को द्वितीय पाली में दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक किया गया। जेईई मेन 4 अप्रैल सेकेंड शिफ्ट के पेपर का स्तर आसान से मध्यम स्तर का था।
JEE Main: Chapter Wise Weightage | Syllabus | Most Scoring Topics: Jan | April | Test Series
Sample Papers 2027: Physics | Chemistry | Maths | Inorganic Chemistry | PYQ's
New: Session 1 & 2 Analysis (2026) | Mock Test Strategy | Notes: Formulas & Quick Revision
Don't Miss: Foreign Universities in India | Study Guide | 20 Most Repeated Chemistry Ques
आकाश एजुकेशन सर्विस लिमिटेड के अनुसार, जेईई मेन 4 अप्रैल शिफ्ट-2 के पेपर में गणित सेक्शन अधिक कठिन नहीं था, लेकिन थोड़ा लंबा था। वहीं, फिजिक्स सेक्शन आसान से मोडरेट लेवल का था, जबकि केमिस्ट्री तीनों सेक्शन में सबसे आसान थी।
छात्रों को जेईई मेन 2024 4 अप्रैल शाम की पाली का पेपर सुबह की पाली और सत्र-1 के पेपर की तुलना में आसान लगा। गणित और भौतिकी सेक्शन में फार्मूला-आधारित प्रश्न थे, जबकि रसायन विज्ञान सेक्शन में अधिकतर थ्योरी-आधारित प्रश्न शामिल थे।
जेईई मेन पेपर 1 में बहुविकल्पीय और संख्यात्मक प्रश्न दोनों शामिल किए गए थे। छात्रों को सेक्शन-बी में 10 में से पांच प्रश्न हल करने की अनुमति दी गई थी। जेईई मेन 2024 प्रश्न पत्र के प्रत्येक सेक्शन में 30 प्रश्न थे। इनमें से 20 प्रश्न बहुविकल्पीय व शेष 10 प्रश्न संख्यात्मक प्रकार के थे।
पेपर कुल मिलाकर एनसीईआरटी की किताबों पर आधारित था। रसायन विज्ञान के तीनों भाग फिजिकल, कार्बनिक और अकार्बनिक से लगभग समान प्रश्न पूछे गए थे। इक्विलिब्रियम, बॉन्डिंग, अल्कोहल, फिनोल और ईथर, इलेक्ट्रोकेमिस्ट्री, केमिकल कैनेटीक्स और एल्काइल और एरिल हैलाइड्स जैसे प्रमुख अध्यायों से प्रश्न पूछे गए थे।
भौतिकी भाग का कठिनाई स्तर आसान से मध्यम स्तर का था। पेपर में मॉडर्न फिजिक्स, वर्क पावर एंड एनर्जी, थर्मोडायनामिक्स, करंट इलेक्ट्रिसिटी, मॉडर्न फिजिक्स और इलेक्ट्रोस्टैटिक्स के प्रश्न थे। अधिकतर प्रश्न कक्षा 12वीं के पाठ्यक्रम से पूछे गए थे।
गणित का पेपर शिफ्ट-1 पेपर की तरह ही मध्यम से कठिन स्तर का था। पेपर में बीजगणित और कैलकुलस के प्रश्न प्रमुख थे। वेक्टर और 3डी से काफी संख्या में प्रश्न पूछे गए थे। पेपर में द्विपद प्रमेय, अनुक्रम और श्रृंखला, सांख्यिकी के प्रश्न थे। लगभग सभी खंडों को कवर किया गया था।