Trusted Source Image

सीटेट 2024 जनवरी सत्र का पंजीकरण आज समाप्त हो रहा है; ctet.nic.in पर करें आवेदन

Alok Mishra | December 1, 2023 | 12:22 PM IST | 1 min read

सीटेट 2024: 21 जनवरी को आयोजित होने वाली परीक्षा में केवल बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) पूछे जाएंगे।

उम्मीदवार ऑनलाइन सीटेट 2024 आवेदन पत्र ctet.nic.in से भर सकते हैं। (छवि: पिक्सेल्स)
उम्मीदवार ऑनलाइन सीटेट 2024 आवेदन पत्र ctet.nic.in से भर सकते हैं। (छवि: पिक्सेल्स)

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के जनवरी 2024 सत्र की केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आज, 1 दिसंबर को समाप्त हो जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार सीटेट की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। सीटेट जनवरी सत्र का आयोजन 21 जनवरी को किया जाना है।

सीटेट 2024 परीक्षा में दो पेपर होते हैं - पेपर I कक्षा 1 से 5 के लिए शिक्षकों की नियुक्ति के लिए है, जबकि पेपर II के जरिए कक्षा 6 से 8 के शिक्षकों की पात्रता की जांच की जाती है।

सीटीईटी 2024 परीक्षा पैटर्न

सीटेट विषय

प्रश्न

अंक

बाल विकास और शिक्षाशास्त्र (अनिवार्य)

30

30

भाषा 1 (अनिवार्य)

30

30

भाषा 1 (अनिवार्य)

30

30

गणित और विज्ञान

60

60

सामाजिक अध्ययन/सामाजिक विज्ञान

60

60

कुल

150

150

सीटीईटी प्रमाणपत्र जीवन भर के लिए वैध है। सीटेट के लिए फिलहाल जितनी बार चाहे प्रयास करने की छूट है। सीटेट उत्तीर्ण उम्मीदवार, अंकों में सुधार के लिए दोबारा परीक्षा दे सकते हैं।

सीटीईटी 2024 आवेदन पत्र कैसे भरें?

सीटेट 2024 आवेदन करने के लिए उम्मीदवार इन चरणों का पालन कर सकते हैं-

  • CTET 2024 की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, CTET जनवरी 2024 आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • नए पंजीकरण का विकल्प चुनें और पंजीकरण करें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ लॉगइन करें और आवेदन पत्र भरें।
  • फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • परीक्षा शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
  • पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लेकर रख लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications