CSIR UGC NET 2024 Result: सीएसआईआर नेट दिसंबर रिजल्ट जारी, csirnet.nta.ac.in से डाउनलोड करें स्कोरकार्ड
Santosh Kumar | April 18, 2025 | 03:15 AM IST | 2 mins read
सीएसआईआर नेट 2024 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने सीएसआईआर नेट दिसंबर 2024 सत्र की परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। परीक्षा के लिए शामिल उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in के माध्यम से सीएसआईआर नेट रिजल्ट 2024 की जांच या डाउनलोड कर सकते हैं। एनटीए ने सीएसआईआर नेट 2024 दिसंबर परीक्षा 28 फरवरी से 2 मार्च 2025 तक आयोजित की।
सीएसआईआर नेट दिसंबर 2024 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन की आवश्यकता होगी। एनटीए ने परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की पहले ही जारी कर दी है।
सीएसआईआर यूजीसी नेट 2024 रिजल्ट में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, आवेदन संख्या, पिता का नाम, तिथि, श्रेणी, माता का नाम, अधिकतम अंक, पेपर, प्रत्येक पेपर में प्राप्त अंक और प्रतिशत, सुरक्षित अंकों का प्रतिशत जैसे विवरण शामिल हैं।
CSIR NET Result 2024: सीएसआईआर नेट रिजल्ट विवरण
सीएसआईआर नेट दिसंबर 2024 परीक्षा 2,38,451 उम्मीदवारों के लिए 164 शहरों के 326 केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की गई। सीएसआईआर नेट परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी माध्यम में आयोजित की गई।
परीक्षा में कुल 1,74,785 उम्मीदवार शामिल हुए। सीएसआईआर नेट रिजल्ट प्रोविजनल आंसर की पर उठाई गई आपत्तियों के आधार पर घोषित किया गया है। सीएसआईआर नेट 2024 कट-ऑफ जल्द ही जारी किया जाएगा।
Also read CSIR NET December 2024: सीएसआईआर नेट फाइनल आंसर की csirnet.nta.ac.in पर जारी, रिजल्ट जल्द
CSIR NET 2024 Result: सीएसआईआर नेट रिजल्ट कैसे करें चेक?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से सीएसआईआर नेट दिसंबर 2024 रिजल्ट चेक या डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाएं।
- सीएसआईआर नेट 2024 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- पेज पर आवश्यक विवरण और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- सीएसआईआर यूजीसी नेट रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- स्कोरकार्ड में दर्ज विवरण की जांच करें और डाउनलोड करें।
सीएसआईआर नेट रिजल्ट 2024 को डाउनलोड करने या परीक्षा के संबंध में किसी भी प्रश्न या सहायता के लिए, उम्मीदवार एनटीए हेल्प डेस्क नंबर 011-40759000 पर कॉल कर सकते हैं या csirnet@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।
अगली खबर
]JIPMAT City Intimation Slip 2025: जिपमैट सिटी इंटीमेशन स्लिप exams.nta.ac.in पर जारी; परीक्षा 26 अप्रैल को
JIPMAT 2025 भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) बोधगया और IIM जम्मू द्वारा 2025-26 शैक्षणिक सत्र के लिए प्रस्तावित 5 वर्षीय एकीकृत प्रबंधन कार्यक्रम में प्रवेश पाने के लिए आयोजित किया जाता है।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग