CSIR UGC NET 2024: सीएसआईआर यूजीसी नेट जून परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू; जानें आवेदन प्रक्रिया
Santosh Kumar | May 2, 2024 | 08:07 AM IST | 2 mins read
जारी अधिसूचना के अनुसार, फीस जमा करने की अंतिम तिथि 23 मई है। हालांकि, उम्मीदवारों को 25 मई से अपने जमा किए गए CSIR UGC NET 2024 आवेदन पत्र को संपादित करने का अवसर मिलेगा।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने जून सत्र के लिए सीएसआईआर नेट अधिसूचना 2024 जारी की है। सीएसआईआर यूजीसी नेट जून परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार जो आवेदन प्रक्रिया के मानदंडों को पूरा करते हैं, वे एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट csirnet.ntaonline.in पर जाकर परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 21 मई निर्धारित की गई है।
सीएसआईआर नेट 2024 परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए हर उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क अलग-अलग है। इसमें सामान्य वर्ग के लिए फीस 1150 रुपये, ओबीसी के लिए 600 रुपये जबकि एससी/एसटी अभ्यर्थियों को 325 रुपये चुकाने होंगे। बता दें कि यूजीसी नेट परीक्षा वर्ष में दो बार आयोजित की जाती है।
जारी अधिसूचना के अनुसार, फीस जमा करने की अंतिम तिथि 23 मई है। हालांकि, उम्मीदवारों को 25 मई से अपने जमा किए गए CSIR UGC NET 2024 आवेदन पत्र को संपादित करने का अवसर मिलेगा। सीएसआईआर नेट 2024 आवेदन सुधार सुविधा 27 मई तक उपलब्ध होगी। सीएसआईआर नेट जून 2024 परीक्षा 25, 26 और 27 जून को आयोजित होने वाली है।
CSIR UGC NET 2024 June: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके सीएसआईआर यूजीसी नेट 2024 जून परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट csirnet.ntaonline.in पर जाएं।
- नए यूजर हैं तो New Candidate Register Here लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी डिटेल्स को स्क्रीन पर पढ़ें और आगे बढ़ें।
- अब आवेदन फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।
- शुल्क का भुगतान करके पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
CSIR UGC NET 2024 Exam कंप्यूटर आधारित मोड में ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा। सीएसआईआर यूजीसी नेट 2024 में 2 पेपर होंगे। प्रत्येक पेपर की अवधि 180 मिनट है। प्रत्येक पेपर में कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। सीएसआईआर यूजीसी नेट 2024 परीक्षा का माध्यम अंग्रेजी और हिंदी है।
आवेदन के संबंध में किसी भी प्रश्न या स्पष्टीकरण के लिए, उम्मीदवार एनटीए हेल्प डेस्क को 011-40759000 या 011-69227700 पर कॉल कर सकते हैं या csirnet@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’