CSIR UGC NET 2024 Answer Key: सीएसआईआर यूजीसी नेट आंसर-की जारी, csirnet.nta.ac.in से करें डाउनलोड
Santosh Kumar | August 9, 2024 | 06:48 PM IST | 1 min read
यदि किसी अभ्यर्थी की चुनौती सही पाई जाती है, तो उत्तर कुंजी को संशोधित किया जाएगा। संशोधित अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर परिणाम तैयार और घोषित किया जाएगा।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने सीएसआईआर यूजीसी नेट 2024 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in से सीएसआईआर यूजीसी नेट आंसर-की 2024 डाउनलोड कर सकते हैं। आवेदक अपनी आंसर की और रिस्पॉन्स शीट का मिलान कर सकते हैं, साथ ही 11 अगस्त तक आपत्ति भी दर्ज कर सकते हैं।
एनटीए ने 25, 26 और 27 जुलाई, 2024 को देश भर के 187 शहरों में स्थित 348 परीक्षा केंद्रों पर 2,25,335 उम्मीदवारों के लिए सीबीटी मोड में सीएसआईआर यूजीसी नेट 2024 परीक्षा आयोजित की थी। सीएसआईआर नेट 2024 उत्तर कुंजी उम्मीदवारों को उनके स्कोर का अनुमान लगाने में मदद करेगी।
CSIR UGC NET 2024 Answer Key: आपत्ति शुल्क
जो अभ्यर्थी उत्तर कुंजी से संतुष्ट नहीं हैं, वे चुनौती दिए गए प्रत्येक प्रश्न के लिए 200 रुपए का शुल्क देकर इसे चुनौती दे सकते हैं। शुल्क का भुगतान डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है। प्रोसेसिंग शुल्क की रसीद के बिना किसी भी चुनौती पर विचार नहीं किया जाएगा।
यदि किसी अभ्यर्थी की चुनौती सही पाई जाती है, तो उत्तर कुंजी को संशोधित किया जाएगा। संशोधित अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर परिणाम तैयार और घोषित किया जाएगा। चुनौती के बाद विशेषज्ञों द्वारा अंतिम रूप से तैयार की गई कुंजी ही मान्य होगी।
CSIR UGC NET 2024 Answer Key: ऐसे दर्ज करें आपत्ति
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके सीएसआईआर यूजीसी नेट 2024 उत्तर कुंजी को चुनौती दे सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर, CSIR UGC NET 2024 Answer Key Challenge Link पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- CSIR UGC NET 2024 Answer Key स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- इसमें अंकों की गणना करें और त्रुटि होने पर आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा