CSIR NET December 2026: बिना लेट फीस सीएसआईआर नेट परीक्षा के लिए आवेदन का अंतिम दिन आज, 19 दिसंबर से एग्जाम

Santosh Kumar | November 5, 2026 | 09:44 AM IST | 2 mins read

सीएसआईआर नेट परीक्षा जूनियर रिसर्च फेलोशिप, असिस्टेंट प्रोफेसर के पद के लिए पात्रता और पीएचडी प्रोग्राम में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।

पंजीकरण से पहले सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2026 ब्रोश्चर जांचने की सलाह दी गई है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित जॉइंट सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2026 परीक्षा के लिए नियमित आवेदन प्रक्रिया आज समाप्त हो रही है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाकर रात 11:50 बजे तक अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं और शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 7 अक्टूबर को शुरू हुई।

जो उम्मीदवार नियमित समय-सीमा के भीतर आवेदन नहीं पाएंगे, वे 6 से 9 नवंबर के बीच 500 रुपये का विलंब शुल्क देकर आवेदन कर सकेंगे। शुल्क भुगतान की अंतिम समय-सीमा 9 नवंबर को रात 11:50 बजे तक है।

इसके बाद, आवेदनों में सुधार करने के लिए 10 से 12 नवंबर तक विंडो खुली रहेगी। यह परीक्षा जूनियर रिसर्च फेलोशिप, असिस्टेंट प्रोफेसर के पद के लिए पात्रता और पीएचडी प्रोग्राम में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।

CSIR NET December 2026: सीएसआईआर नेट आवेदन शुल्क

यह भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में विज्ञान विषयों के अंतर्गत अवसर प्रदान करता है। परीक्षा 19, 22 और 27 दिसंबर को कंप्यूटर-आधारित टेस्ट मोड में होगी। परीक्षा की अवधि तीन घंटे होगी और यह दो पालियों में होगी।

अधिसूचना के अनुसार, उम्मीदवार केमिकल साइंसेज; अर्थ, एटमॉस्फेरिक, ओशन एंड प्लैनेटरी साइंसेज; लाइफ साइंसेज एंड बायोटेक्नोलॉजी; मैथमेटिकल साइंसेज; और फिजिकल साइंसेज जैसे विषयों में परीक्षा दे सकते हैं।

सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2026 रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में सामान्य कैटेगरी को 1150 रुपये, जनरल-ईडब्ल्यूएस/ ओबीसी एनसीएल को 600 रुपये और एससी/ एसटी/ दिव्यांग/ थर्ड जेंडर को 350 रुपये देना होगा।

Also read RSSB Results 2026: राजस्थान महिला पर्यवेक्षक व बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर की प्रोविजनल मेरिट लिस्ट, कटऑफ जारी

CSIR NET December 2026: सीएसआईआर नेट पात्रता मानदंड

पात्रता मानदंड की बात करें तो मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/ संस्थानों से मास्टर डिग्री या समकक्ष परीक्षा में कम से कम 55% अंक हासिल करने वाले उम्मीदवार सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं।

अंतिम वर्ष की परीक्षा देने वाले और परिणाम का इंतजार करने वाले कैंडिडेट परीक्षा के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। जेआरएफ के लिए आयु सीमा आमतौर पर 30 वर्ष है, जिसमें नियमानुसार छूट उपलब्ध है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]