Trusted Source Image

CSBC ने 1 अक्टूबर को आयोजित बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2023 रद्द की, आगामी परीक्षाएं स्थगित

Alok Mishra | October 3, 2023 | 04:21 PM IST | 1 min read

बिहार पुलिस ने 1 अक्टूबर को बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2023 के दौरान अवैध साधनों का उपयोग करने के आरोप में लगभग 25 लोगों को गिरफ्तार किया है। नई तारीखों की जानकारी बाद में उम्मीदवारों को दी जाएगी।

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया स्थगित, अनुचित साधनों क हो रहा था प्रयोग (Image: Pexels)
बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया स्थगित, अनुचित साधनों क हो रहा था प्रयोग (Image: Pexels)

नई दिल्ली: सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल (CSBC) ने पेपर लीक की खबरों के बाद बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा 2023 को स्थगित कर दिया है। परीक्षा 1 अक्टूबर को दो पालियों में आयोजित किया जाना था। परीक्षा प्राधिकरण ने कुछ उम्मीदवारों को इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग करके नकल करते हुए पकड़ा था। इसके बाद अभ्यर्थियों को स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया। रिपोर्टों के अनुसार, परीक्षा के दौरान अवैध साधनों का उपयोग करने के आरोप में पुलिस ने लगभग 25 लोगों को गिरफ्तार किया।

सीएसबीसी के आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि आगामी बिहार कांस्टेबल भर्ती 2023 परीक्षा जो कि 7 और 15 अक्टूबर को आयोजित की जानी थी, उसको भी अगली सूचना तक स्थगित कर दिया गया है। बोर्ड ने बताया कि बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2023 की नई तारीखों की जानकारी उचित समय पर उम्मीदवारों को दे दी जाएगी। बोर्ड ने छात्रों को लेटेस्ट अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी है।

21,391 पदों के लिए बिहार कांस्टेबल भर्ती 2023 परीक्षा

बिहार पुलिस कांस्टेबल के 21,391 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए भर्ती प्रक्रिया संचालित की जा रही है। बोर्ड को परीक्षा पेन और पेपर मोड में आयोजित करनी थी। 100 अंकों की परीक्षा का प्रश्न पत्र छह खंडों - अंग्रेजी, हिंदी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और सामान्य ज्ञान में में विभाजित था। और छात्रों को इसे हल करने के लिए दो घंटे का समय दिया गया। परीक्षा 1, 7 और 15 अक्टूबर को 37 जिलों के 529 केंद्रों पर आयोजित होने वाली थी। बोर्ड द्वारा शारीरिक परीक्षा परीक्षा (पीईटी) नवंबर में आयोजित की जानी थी। मेरिट लिस्ट दिसंबर 2023 में जारी की जानी थी। इससे पहले कल, कई छात्रों ने बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2023 लीक की रिपोर्ट के बाद बोर्ड से परीक्षा स्थगित किए जाने की मांग की थी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications