Children's Day 2024: बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिन

Press Trust of India | November 14, 2024 | 04:13 PM IST | 2 mins read

पंडित जवाहरलाल नेहरू के निधन के बाद उनके जन्मदिन (14 नवंबर) को ‘बाल दिवस’ के रूप में मनाने का फैसला किया गया था।

भारत में 1964 से पहले तक बाल दिवस 20 नवंबर को मनाया जाता था। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
भारत में 1964 से पहले तक बाल दिवस 20 नवंबर को मनाया जाता था। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: इतिहास में 14 नवंबर की तिथि स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन के तौर पर दर्ज है। इस दिन को ‘बाल दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में 14 नवंबर 1889 को जन्मे जवाहरलाल नेहरू को बच्चों से खासा लगाव था और बच्चे उन्हें ‘‘चाचा नेहरू’’ कहकर पुकारते थे।

भारत में 1964 से पहले तक बाल दिवस 20 नवंबर को मनाया जाता था, लेकिन जवाहरलाल नेहरू के निधन के बाद उनके जन्मदिन अर्थात 14 नवंबर को ‘बाल दिवस’ के रूप में मनाने का फैसला किया गया। कई देशों में 1 जून को बाल दिवस के तौर पर मनाया जाता है। कुछ देश संयुक्त राष्ट्र की घोषणा के अनुरूप 20 नवंबर को बाल दिवस मनाते हैं।

साल 2023 में 14 नवंबर को भारत की प्रसिद्ध ‘स्काइडाइवर’ शीतल महाजन ने माउंट एवरेस्ट के सामने 21,500 फुट की ऊंचाई से हेलीकॉप्टर से छलांग लगाने वाली दुनिया की पहली महिला बनकर एक नई उपलब्धि हासिल की। भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्मश्री से सम्मानित और कई ‘स्काइडाइविंग’ रिकॉर्ड धारक 41 वर्षीय महाजन ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट के सामने छलांग लगाई।

Also readWorld Teachers day: 5 अक्टूबर को ही क्यों मनाया जाता है विश्व शिक्षक दिवस? कौन थे दुनिया के पहले पेशेवर शिक्षक

14 November Children's Day: प्रमुख घटनाएं

इतिहास में 14 नवंबर को में दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का ब्योरा इस प्रकार है:

  • 1681 : ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंगाल को एक अलग रियासत बनाने की घोषणा की।
  • 1889 : स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का जन्म।
  • 1922 : ब्रिटिश ब्राडकास्टिंग कॉरपोरेशन (बीबीसी) ने ब्रिटेन में रेडियो सेवा की शुरुआत की।
  • 1935 : आधुनिक जॉर्डन के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने वाले शाह हुसैन का जन्म।
  • 1948 : ब्रिटेन के महाराजा चार्ल्स का जन्म। वह महारानी एलिजाबेथ द्वितीय और प्रिंस फिलिप के सबसे बड़े पुत्र हैं।
  • 1955 : कर्मचारी राज्य बीमा निगम का उद्घाटन।
  • 1964 : आज के दिन को ‘बाल दिवस’ के रूप में मनाने का आधिकारिक ऐलान।
  • 1969 : अपोलो-12 को प्रक्षेपित किया गया, जो तीन अंतरिक्षयात्रियों को लेकर आकाश की अनंत गहराइयों को पार करते हुए चंद्रमा पर पहुंचा।
  • 1973 : महारानी एलिजाबेथ की एकमात्र पुत्री राजकुमारी ऐनी ने फौज में लेफ्टिनेंट मार्क फिलिप्स से विवाह किया। यह शाही परिवार के किसी सदस्य का किसी आम शहरी से विवाह करने का पहला अवसर था।
  • 1991: अमेरिका ने लॉकर्बी हमले के लिए लीबिया के दो गुप्तचर अधिकारियों को दोषी ठहराया और उन्हें अमेरिका के हवाले करने की मांग की।
  • 2006 : भारत तथा पाकिस्तान के विदेश सचिवों ने नई दिल्ली में एक महत्वपूर्ण बैठक के दौरान आतंकवाद निरोधक तंत्र विकसित करने पर सहमति जताई।
  • 2008 : ‘मून इंपैक्ट प्रोब’ चांद की सतह पर उतरा।
  • 2021 : इक्वाडोर की सबसे बड़ी जेल ‘लिटोरल पेनिटेंशरी’ में प्रतिद्वंद्वी गिरोहों के बीच गोलीबारी में 68 कैदी मारे गए और 25 लोग घायल हो गए। 2022 : उदारवादी नेता नतासा पर्क मूसर स्लोवेनिया की पहली महिला राष्ट्रपति चुनी गईं।
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications