Trusted Source Image

CCI Exam City Slip 2026: भारतीय कपास निगम लिमिटेड ने सीसीआई एग्जाम सिटी स्लिप किया जारी, परीक्षा तिथि जानें

Abhay Pratap Singh | August 19, 2026 | 11:24 AM IST | 2 mins read

सीसीआई भर्ती परीक्षा 2026 ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में 1 सितंबर को आयोजित की जाएगी।

सीसीई एडमिट कार्ड 2026 उचित समय पर उपलब्ध कराया जाएगा। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)
सीसीई एडमिट कार्ड 2026 उचित समय पर उपलब्ध कराया जाएगा। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: भारतीय कपास निगम लिमिटेड (CCI Limited) ने विज्ञापन संख्या DR/CCI/2026 के अंतर्गत असिस्टेंट मैनेजर, मैनजेमेंट ट्रेनी सहित विभिन्न पदों की भर्ती परीक्षा के लिए शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cotcorp.org.in पर जाकर सीसीई एग्जाम सिटी स्लिप 2026 जांच सकते हैं।

सीसीई सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 डाउनलोड करने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। कैंडिडेट सीसीआई परीक्षा शहर पर्ची 2026 में अपना नाम, पंजीकरण संख्या, रोल नंबर, आवेदित पद, परीक्षा का नाम, परीक्षा तिथि, आवंटित परीक्षा शहर और महत्वपूर्ण निर्देश सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं।

CCE Cotcorp Various Post Exam 2026: परीक्षा तिथि एवं मोड

संस्थान द्वारा सीसीआई भर्ती परीक्षा 2026 ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में 1 सितंबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड उचित समय पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे। परीक्षा केंद्र पर सीसीई एडमिट कार्ड 2026 के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र और हॉल टिकट में उल्लिखित सामग्री लाना अनिवार्य है।

Also readIOCL Executive Recruitment 2026: आईओसीएल में एग्जिक्यूटिव के 470 पदों पर आवेदन शुरू; तिथियां और चरण जानें

सीसीई एग्जाम 2026 एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का पूरा नाम व पता भी उपलब्ध रहेगा। चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण चरण शामिल है। ऑनलाइन लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवार ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण के लिए पात्र होंगे।

कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया इस भर्ती के माध्यम से कुल 148 पदों को भरेगा। इनमें असिस्टेंट मैनेजर के 2 पद, मैनेजमेंट ट्रेनी के 16 पद, जूनियर कॉमर्शियल एग्जिक्यूटिव के 50 पद और जूनियर असिस्टेंट के 80 पद शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए सीसीई वेबसाइट https://cotcorp.org.in/ पर विजिट कर सकते हैं।

CCI Exam City Intimation Slip 2026 Download Link: डाउनलोड चरण

सीसीआई एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 नीचे बताए गए चरणों का पालन करके डाउनलोड कर सकते हैं:

  • सीसीई भर्ती पोर्टल cotcorp.org.in/arciverecruitment पर जाएं।
  • ‘विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
  • नए पेज में एक विंडो ओपन होगी, जिसमें विवरण दर्ज करें।
  • सबमिट करें और सीसीई सिटी स्लिप स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications