उत्तराखंड अध्यापक पात्रता परीक्षा (TET) प्रत्येक वर्ष आयोजित की जाती है। परीक्षा प्रमाणपत्र की वैलिडिटी आजीवन रहेगी। अध्यापक पात्रता परीक्षा में कोई भी अभ्यर्थी एक या एक से अधिक बार शामिल हो सकता है।
इंडियन आर्मी ग्रुप सी भर्ती परीक्षा में अंकों के पुनर्मूल्यांकन और री-चेकिंग का कोई प्रावधान नहीं होगा। इस संबंध में किसी भी पत्राचार पर विचार नहीं किया जाएगा। चयन/अस्वीकृति के संबंध में नियुक्ति प्राधिकारी का निर्णय अंतिम होगा।
मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के अनुसार, सीएम धामी ने कहा कि मामला सामने आते ही अधिकारियों ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और पूरी परीक्षा प्रक्रिया की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया।
यूकेएसएसएससी चेयरमैन जीएस मर्तोलिया ने बताया कि कुल 10-12 हजार पद हैं जिनमें से करीब साढ़े चार-पांच हजार पदों के लिए परीक्षाएं पहले ही हो चुकी हैं जिनमें दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक जांच के बाद उनका अंतिम परिणाम जल्द जारी कर दिया जाएगा।