एसएससी की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि जिन उम्मीदवारों ने मूल विंडो यानी 10 नवंबर से 13 नवंबर 2025 के दौरान पहले ही सेल्फ-स्लॉटिंग विकल्प का प्रयोग कर लिया है, उनके लिए सिटी-लाइव 25 नवंबर 2025 से लाइव कर दिया जाएगा।
एलिजिबिलिटी चेक और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए दिव्यांग लोगों के लिए स्क्रूटनी फॉर्म भरने का पोर्टल अब 26 नवंबर के बजाय 25 नवंबर से 2 दिसंबर तक खुला रहेगा।