Trusted Source Image

BoB Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा में ग्रुप हेड-डिप्टी मैनेजर पदों पर भर्ती, पात्रता मानदंड, शुल्क जानें

Saurabh Pandey | March 26, 2026 | 02:43 PM IST | 1 min read

बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती 2026 के लिए अंतिम मेरिट सूची बैंक द्वारा निर्धारित भार के अनुसार ऑनलाइन परीक्षा (यदि आयोजित की गई हो), साइकोमैट्रिक टेस्ट और व्यक्तिगत साक्षात्कार में उम्मीदवार के प्रदर्शन के आधार पर तैयार की जाएगी।

केवल वे उम्मीदवार जो सभी चरणों में उत्तीर्ण हों और रिक्ति और श्रेणी के अधीन मेरिट सूची में पर्याप्त रैंक प्राप्त करें, उन्हें ही अस्थायी रूप से चयनित किया जाएगा। (आधिकारिक वेबसाइट)
केवल वे उम्मीदवार जो सभी चरणों में उत्तीर्ण हों और रिक्ति और श्रेणी के अधीन मेरिट सूची में पर्याप्त रैंक प्राप्त करें, उन्हें ही अस्थायी रूप से चयनित किया जाएगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) ने वेल्थ मैनेजमेंट सर्विसेज विभाग में 104 रिक्तियों के लिए आधिकारिक भर्ती अधिसूचना जारी की है। बैंकिंग, वित्त और वेल्थ मैनेजमेंट में अनुभव रखने वाले उम्मीदवार 27 मार्च से इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 16 अप्रैल 2026 है।

बैंक ऑफ बड़ौदा में ग्रुप हेड-डिप्टी मैनेजर पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 24 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

BOB recruitment 2026: आवेदन शुल्क

सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपये होगा, जबकि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 175 रुपये है।

Bank of Baroda Recruitment 2026 : रिक्तियों की पोस्टवाइज संख्या

बैंक ऑफ बड़ौदा के वेल्थ मैनेजमेंट सर्विसेज विभाग में 104 रिक्तियों पर भर्ती की जानी है। रिक्तियों की पोस्टवाइज संख्या नीचे देख सकते हैं-

पद का नाम
कुल पद
AVP II – ग्रुप हेड (Group Head)
4
AVP II – टेरिटरी हेड (Territory Head)
17
डिप्टी मैनेजर – सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर
70
डिप्टी मैनेजर – वेल्थ स्ट्रैटेजिस्ट (Wealth Strategist)
13

Also read CGPSC SSE Pre 2025 Result: सीजीपीएससी एसएसई प्री रिजल्ट psc.cg.gov.in पर जारी, 3921 कैंडिडेट चयनित

Bank of Baroda Recruitment 2026 : क्रेडिट रिकॉर्ड अच्छा होना अनिवार्य

उम्मीदवारों का क्रेडिट रिकॉर्ड अच्छा होना चाहिए और उनका न्यूनतम सिबिल स्कोर 680 या नियुक्ति के समय बैंक की नीति के अनुसार होना चाहिए। ऋण या क्रेडिट कार्ड डिफ़ॉल्ट, सिबिल या अन्य क्रेडिट रेटिंग एजेंसियों से प्रतिकूल रिपोर्ट या असंतोषजनक क्रेडिट प्रोफाइल वाले आवेदकों को अयोग्य माना जाएगा और उनकी उम्मीदवारी चयन के बाद सहित किसी भी स्तर पर रद्द की जा सकती है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications