COMEDK UGET Registration 2025: कॉमेडके यूजीईटी रजिस्ट्रेशन 3 फरवरी से होगा शुरू, परीक्षा तिथि जानें
Santosh Kumar | January 8, 2025 | 03:25 PM IST | 1 min read
कॉमेडके यूजीईटी आवेदन पत्र 2025 15 मार्च दोपहर 12 बजे तक भरे जाएंगे। कॉमेडके यूजीईटी परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की जाएगी।
Aspiring B.Tech students in Karnataka can explore the top 50 colleges in this e-book. It includes rankings, courses offered, fees, and entrance exams for each institute.
Check Nowनई दिल्ली: कंसोर्टियम ऑफ मेडिकल, इंजीनियरिंग एंड डेंटल कॉलेज ऑफ कर्नाटक (कॉमेडके) ने अंडरग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट (यूजीईटी) 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन तिथि की घोषणा कर दी है। योग्य उम्मीदवार 3 फरवरी दोपहर 2 बजे से कॉमेडके यूजीईटी 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकेंगे। कॉमेडके यूजीईटी 2025 के लिए पंजीकरण करने के लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट Comedk.org पर जाना होगा।
New: Top Private Colleges in Karnataka Accepting COMEDK Ranks
COMEDK UGET 2026: College Predictor
Don't Miss: Top 50 B.Tech Colleges in Karnataka
Admission Alert: Jain | Presidency | Dayananda Sagar | New Horizon (NHCE)
कॉमेडके 2025 की आवेदन प्रक्रिया में रजिस्ट्रेशन, फॉर्म भरना, दस्तावेज अपलोड करना और शुल्क भुगतान शामिल है। कॉमेडके यूजीईटी आवेदन पत्र 2025 15 मार्च दोपहर 12 बजे तक केवल ऑनलाइन भरा जाएगा।
COMEDK Exam Date 2025: आवेदन शुल्क, परीक्षा तिथि
सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों को कॉमेडके यूजीईटी 2025 के लिए 1950 रुपये + सुविधा शुल्क देना होगा। अगर उम्मीदवार कॉमेडके यूजीईटी के दोनों प्रोग्राम के लिए आवेदन करते हैं, तो शुल्क 3200 रुपये + सुविधा शुल्क होगा।
कॉमेडके यूजीईटी 2025 परीक्षा 10 मई को आयोजित की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया के दौरान, उम्मीदवारों को फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, माता-पिता के हस्ताक्षर, आईडी प्रमाण और एसएसएलसी मार्कशीट जैसे आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
Also read IIT Indore ने सौर ऊर्जा से खारे पानी को मीठा बनाने की खास तकनीक विकसित की
COMEDK UGET 2025 Registration: करेक्शन तिथि, पात्रता
कॉमेडके यूजीईटी 2025 के लिए आवेदन फॉर्म सुधार विंडो 11 अप्रैल दोपहर 3 बजे से 14 अप्रैल दोपहर 2 बजे तक खुली रहेगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर कॉमेडके यूजीईटी 2025 शेड्यूल देख सकते हैं।
उम्मीदवार को राज्य या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त द्वितीय पीयूसी, 10+2 उच्चतर माध्यमिक या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए। साथ ही योग्यता परीक्षा में उम्मीदवार के पास गणित, रसायन विज्ञान और भौतिकी होना अनिवार्य है।
इसके अलावा इन विषयों में न्यूनतम 45% अंक और एससी/एसटी/ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 40% अंक उत्तीर्ण होने चाहिए। बता दें कि डिप्लोमा अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा देने के लिए पात्र नहीं हैं, क्योंकि इसमें लैटरल एंट्री की व्यवस्था नहीं है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार