Santosh Kumar | January 8, 2025 | 03:25 PM IST | 1 min read
कॉमेडके यूजीईटी आवेदन पत्र 2025 15 मार्च दोपहर 12 बजे तक भरे जाएंगे। कॉमेडके यूजीईटी परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की जाएगी।
Aspiring B.Tech students in Karnataka can explore the top 50 colleges in this e-book. It includes rankings, courses offered, fees, and entrance exams for each institute.
Check Now
नई दिल्ली: कंसोर्टियम ऑफ मेडिकल, इंजीनियरिंग एंड डेंटल कॉलेज ऑफ कर्नाटक (कॉमेडके) ने अंडरग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट (यूजीईटी) 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन तिथि की घोषणा कर दी है। योग्य उम्मीदवार 3 फरवरी दोपहर 2 बजे से कॉमेडके यूजीईटी 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकेंगे। कॉमेडके यूजीईटी 2025 के लिए पंजीकरण करने के लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट Comedk.org पर जाना होगा।
New: Top Private Colleges in Karnataka Accepting COMEDK Ranks
COMEDK UGET 2026: College Predictor
Don't Miss: Top 50 B.Tech Colleges in Karnataka
Admission Alert: Jain | Presidency | Dayananda Sagar | New Horizon (NHCE)
कॉमेडके 2025 की आवेदन प्रक्रिया में रजिस्ट्रेशन, फॉर्म भरना, दस्तावेज अपलोड करना और शुल्क भुगतान शामिल है। कॉमेडके यूजीईटी आवेदन पत्र 2025 15 मार्च दोपहर 12 बजे तक केवल ऑनलाइन भरा जाएगा।
सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों को कॉमेडके यूजीईटी 2025 के लिए 1950 रुपये + सुविधा शुल्क देना होगा। अगर उम्मीदवार कॉमेडके यूजीईटी के दोनों प्रोग्राम के लिए आवेदन करते हैं, तो शुल्क 3200 रुपये + सुविधा शुल्क होगा।
कॉमेडके यूजीईटी 2025 परीक्षा 10 मई को आयोजित की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया के दौरान, उम्मीदवारों को फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, माता-पिता के हस्ताक्षर, आईडी प्रमाण और एसएसएलसी मार्कशीट जैसे आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
Also readIIT Indore ने सौर ऊर्जा से खारे पानी को मीठा बनाने की खास तकनीक विकसित की
कॉमेडके यूजीईटी 2025 के लिए आवेदन फॉर्म सुधार विंडो 11 अप्रैल दोपहर 3 बजे से 14 अप्रैल दोपहर 2 बजे तक खुली रहेगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर कॉमेडके यूजीईटी 2025 शेड्यूल देख सकते हैं।
उम्मीदवार को राज्य या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त द्वितीय पीयूसी, 10+2 उच्चतर माध्यमिक या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए। साथ ही योग्यता परीक्षा में उम्मीदवार के पास गणित, रसायन विज्ञान और भौतिकी होना अनिवार्य है।
इसके अलावा इन विषयों में न्यूनतम 45% अंक और एससी/एसटी/ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 40% अंक उत्तीर्ण होने चाहिए। बता दें कि डिप्लोमा अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा देने के लिए पात्र नहीं हैं, क्योंकि इसमें लैटरल एंट्री की व्यवस्था नहीं है।