Saurabh Pandey | August 3, 2024 | 09:49 AM IST | 2 mins read
COMEDK UGET 2024 की काउंसलिंग प्रक्रिया में पंजीकरण, विकल्प भरना और लॉक करना, सीट आवंटन और दस्तावेज सत्यापन शामिल है। आवेदकों को ध्यान देना चाहिए कि COMEDK UGET काउंसलिंग 2024 केवल ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाती है। कॉमेडके रिजल्ट 2024 जारी कर दिया गया है।
Aspiring B.Tech students in Karnataka can explore the top 50 colleges in this e-book. It includes rankings, courses offered, fees, and entrance exams for each institute.
Check Now
नई दिल्ली : कंसोर्टियम ऑफ मेडिकल, इंजीनियरिंग एंड डेंटल कॉलेज ऑफ कर्नाटक (कॉमेडके) की तरफ से कॉमेडके राउंड 2 फेज 2 काउंसलिंग के लिए विकल्पों को संपादित करने की प्रक्रिया आज यानी 3 अगस्त से शुरू हो गई है। परीक्षा प्राधिकरण कॉमेडके राउंड 2 फेज 2 सीट आवंटन परिणाम 2024 7 अगस्त को आधिकारिक वेबसाइट Comedk.org पर जारी करेगा।
COMEDK UGET 2026: Mock Test Series
Don't Miss: Top 50 B.Tech Colleges in Karnataka
Also See: Top 10 Engineering Colleges Accepting COMEDK
New: Visit IIsc Bangalore & Get B.Tech Admission Guidance | 30th May | Register Now
कॉमेडके काउंसलिंग में शामिल उम्मीदवार अपना कॉमेडके राउंड 2 फेज 2 सीट आवंटन परिणाम आधिकारिक वेबसाइट Comedk.org पर जाकर देख सकते हैं। कॉमेडके राउंड 2 फेज 2 सीट आवंटन परिणाम चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपना यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
परीक्षा प्राधिकरण केकेआर और सामान्य योग्यता वाले उम्मीदवारों के लिए दो अलग-अलग चरणों में कॉमेडके काउंसलिंग 2024 राउंड 2 आयोजित करता है। जिन आवेदकों ने पहले ही अपनी पसंद भर दी है, उन्हें लॉगिन विंडो के माध्यम से कॉमेडके राउंड 2 काउंसलिंग 2024 में अपनी पसंद बदलने की अनुमति है। इससे पहले, परीक्षा प्राधिकरण ने आधिकारिक वेबसाइट पर कॉमेडके मॉक सीट आवंटन 2024 जारी किया था।
COMEDK 2024 काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, चरण 2 विकल्प संपादन की अंतिम तिथि 5 अगस्त है। उम्मीदवारों को शुल्क का भुगतान 12 अगस्त, दोपहर 2 बजे तक करना होगा।
COMEDK UGET 2024 की काउंसलिंग प्रक्रिया में पंजीकरण, विकल्प भरना और लॉक करना, सीट आवंटन और दस्तावेज सत्यापन शामिल है। आवेदकों को ध्यान देना चाहिए कि COMEDK UGET काउंसलिंग 2024 केवल ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाती है। कॉमेडके रिजल्ट 2024 जारी कर दिया गया है।
Also read CAT 2024 Registration: कैट 2024 के लिए आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च, पंजीकरण 1 अगस्त से, जानें शुल्क
COMEDK चरण 2 फेज 2 शेड्यूल के अनुसार, आवंटित सीटों को स्वीकार करने वाले उम्मीदवारों को 7 से 13 अगस्त के बीच कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा। स्वीकार और फ्रीज वाले उम्मीदवारों को शेड्यूल के मुताबिक तिथि, समय के अनुसार कॉलेज में रिपोर्ट करना चाहिए। उम्मीदवार 13 अगस्त तक रद्द सीटों के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को रिपोर्टिंग समय के बारे में जानकारी के लिए कॉलेज से संपर्क करना होगा।