COMEDK UGET 2025: कॉमेडके यूजीईटी रजिस्ट्रेशन की तिथि बढ़ी, 24 मार्च तक करें आवेदन, जानें परीक्षा तिथि
Santosh Kumar | March 21, 2025 | 01:18 PM IST | 1 min read
कर्नाटक के मेडिकल, इंजीनियरिंग और डेंटल कॉलेजों के कंसोर्टियम ने स्पष्ट किया है कि यूजीईटी 2025 के लिए आवेदन की तिथि नहीं बढ़ाई जाएगी।
Aspiring B.Tech students in Karnataka can explore the top 50 colleges in this e-book. It includes rankings, courses offered, fees, and entrance exams for each institute.
Check Nowनई दिल्ली: कंसोर्टियम ऑफ मेडिकल, इंजीनियरिंग एंड डेंटल कॉलेज ऑफ कर्नाटक (कॉमेडके) ने अंडरग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट (यूजीईटी) 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन तिथि बढ़ा दी है। योग्य उम्मीदवार अब 24 मार्च सुबह 11 बजे तक कॉमेडके यूजीईटी 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकते हैं। कॉमेडके यूजीईटी 2025 के लिए पंजीकरण करने के लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट comedk.org पर जाना होगा।
New: Top Private Colleges in Karnataka Accepting COMEDK Ranks
COMEDK UGET 2026: College Predictor
Don't Miss: Top 50 B.Tech Colleges in Karnataka
Admission Alert: Jain | Presidency | Dayananda Sagar | New Horizon (NHCE)
सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों को कॉमेडके यूजीईटी 2025 के लिए 1950 रुपये + सुविधा शुल्क देना होगा। अगर उम्मीदवार कॉमेडके यूजीईटी के दोनों प्रोग्राम के लिए आवेदन करते हैं, तो शुल्क 3200 रुपये + सुविधा शुल्क होगा।
COMEDK UGET 2025 Exam Date: कॉमेडके यूजीईटी परीक्षा तिथि
आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, कंसोर्टियम ऑफ मेडिकल, इंजीनियरिंग एंड डेंटल कॉलेज ऑफ कर्नाटक ने स्पष्ट किया है कि अंडरग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट 2025 के लिए आवेदन की तिथि आगे नहीं बढ़ाई जाएगी। यह आखिरी मौका है।
कॉमेडके यूजीईटी 2025 परीक्षा 10 मई को आयोजित की जाएगी। आवेदन के दौरान, उम्मीदवारों को फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, माता-पिता के हस्ताक्षर, आईडी प्रमाण और एसएसएलसी मार्कशीट जैसे आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
COMEDK 2025 Exam Pattern: करेक्शन विंडो डेट, परीक्षा पैटर्न
कॉमेडके 2025 फॉर्म सुधार सुविधा 11 से 14 अप्रैल दोपहर 2 बजे तक खुली रहेगी। उम्मीदवार अपनी फोटो, हस्ताक्षर, श्रेणी और शैक्षणिक विवरण सही कर सकते हैं, लेकिन नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और परीक्षा शहर नहीं बदल पाएंगे।
कॉमेडके यूजीईटी 2025 एडमिट कार्ड 30 अप्रैल को जारी किया जाएगा। कॉमेडके यूजीईटी 2025 परीक्षा ऑनलाइन होगी। इसमें कुल 180 प्रश्न होंगे, जिन्हें भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित के 3 खंडों में विभाजित किया जाएगा।
सभी खंडों का भार समान होगा। परीक्षा कुल 180 अंकों की होगी। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा और गलत उत्तरों के लिए कोई अंक नहीं काटा जाएगा। कॉमेडके 2025 का परिणाम 24 मई को जारी किया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी