COMEDK Mock Allotment 2024: कॉमेडके यूजीईटी मॉक सीट अलॉटमेंट रिजल्ट comedk.org पर जारी
Abhay Pratap Singh | July 10, 2024 | 12:14 PM IST | 2 mins read
COMEDK मॉक सीट आवंटन परिणाम 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को यूजर आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: कंसोर्टियम ऑफ मेडिकल, इंजीनियरिंग एंड डेंटल कॉलेज ऑफ कर्नाटक (कॉमेडके) ने कॉमेडके यूजीईटी मॉक सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 2024 की घोषणा कर दी है। काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने वाले योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट comedk.org पर जाकर COMEDK 2024 मॉक सीट आवंटन परिणाम देख सकते हैं।
COMEDK 2024 सीट आवंटन परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन क्रमांक या यूजर आईडी और पासवर्ड की आवश्यक होगी। प्राधिकरण ने कॉमेडके यूजीईटी 2024 सीट आवंटन परिणाम के साथ ही COMEDK मॉक आवंटन कटऑफ की भी घोषणा की है।
कॉमेडके मॉक आवंटन परिणाम 2024 को सत्यापित करने के बाद उम्मीदवार चॉइस फिलिंग फॉर्म में वरीयताएं संपादित कर सकते हैं। राउंड-1 के लिए COMEDK 2024 सीट आवंटन परिणाम 12 जुलाई को जारी किया जाएगा। बता दें कि, COMEDK UGET 2024 काउंसलिंग पंजीकरण की आखिरी तिथि 17 जून थी।
Also read NIMCET Counselling 2024: एनआईएमसीईटी राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम nimcet.admissions.nic.in पर जारी
COMEDK 2024 Counselling: सीट आवंटन के बाद विकल्प का चयन करें
COMEDK 2024 काउंसलिंग में सीट आवंटित होने के बाद उम्मीदवारों को निम्नलिखित विकल्पों का चयन करना होगा:
- फ्रीज विकल्प- आवंटित सीट से संतुष्ट और आगे के राउंड में भाग नहीं लेने वाले या अपनी सीट का विकल्प लॉक करने वाले उम्मीदवार ‘फ्रीज’ विकल्प का चयन कर सकते हैं।
- फ्लोट विकल्प- आवंटित सीट स्वीकार करने और उच्च वरीयता वाली सीट में प्रवेश के लिए काउंसलिंग के अगले राउंड में भाग लेने वाले कैंडिडेट ‘फ्लोट’ विकल्प का चयन कर सकते हैं।
- स्लाइड विकल्प- आवंटित सीट को स्वीकार करने और आगामी राउंड के दौरान उसी संस्थान में उच्च वरीयता वाली सीट में प्रवेश के लिए ‘स्लाइड’ विकल्प का चयन कर सकते हैं।
COMEDK UGET 2024 Counselling: आवश्यक दस्तावेज
कॉमेडके यूजीईटी काउंसलिंग 2024 में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के पास आवेदन पत्र, रैंक कार्ड, मूल पहचान पत्र, शुल्क भुगतान रसीद, माता-पिता का मूल पहचान पत्र, कक्षा 12 की मार्कशीट, जन्म तिथि सर्टिफिकेट, धार्मिक अल्पसंख्यक प्रमाण पत्र ईसाई की आवश्यकता होगी। इसके अलावा, कर्नाटक निवास प्रमाण पत्र, एचकेआर पात्रता प्रमाणपत्र और तुलु अल्पसंख्यक प्रमाण पत्र व श्रेणी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो) आदि कैंडिडेट के पास होना अनिवार्य है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें