COMEDK UGET 2024 Exam Guidelines: कॉमेडके यूजीईटी एग्जाम कल; जानें परीक्षा से जुड़े अहम दिशानिर्देश
Santosh Kumar | May 11, 2024 | 02:42 PM IST | 2 mins read
COMEDK UGET 2024 भाग लेने वाले संस्थानों में बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (BE) पाठ्यक्रम करने के इच्छुक सभी उम्मीदवारों के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित किया जाएगा।
नई दिल्ली: कंसोर्टियम ऑफ मेडिकल, इंजीनियरिंग एंड डेंटल कॉलेज ऑफ कर्नाटक (COMEDK) द्वारा अंडरग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट (UGET) 2024 परीक्षा कल 12 मई को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड कॉमेडके की आधिकारिक वेबसाइट पर पहले ही जारी किया जा चुका है। प्रवेश परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को विशिष्ट दिशानिर्देशों का पालन करना होगा।
COMEDK UGET 2024 भाग लेने वाले संस्थानों में बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (BE) पाठ्यक्रम करने के इच्छुक सभी उम्मीदवारों के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित किया जाएगा। परीक्षा 3 सत्रों में आयोजित की जाएगी, जिसमें सुबह का सत्र 8.30 बजे से 11.30 बजे तक, दोपहर का सत्र 1 बजे से 4 बजे तक और शाम का सत्र 5.30 बजे से 8.30 बजे तक होगा।
COMEDK UGET 2024 Guidelines: परीक्षा दिशानिर्देश
COMEDK UGET Exam के बाद अंतिम उत्तर कुंजी 21 मई को जारी की जाएगी और फाइनल परिणाम 24 मई को घोषित किए जाएंगे। परीक्षा के लिए दिशानिर्देश अभ्यर्थी नीचे देख सकते हैं-
- परीक्षा शुरू होने से 120 मिनट पहले रिपोर्ट करें।
- परीक्षा हॉल परीक्षा शुरू होने से 60 मिनट पहले खोला जाएगा।
- एग्जाम हॉल में उम्मीदवार को टीएटी नंबर के अनुसार सीट पर बैठना होगा।
- यदि अभ्यर्थी किसी ऐसे स्थान से परीक्षा देते हुए पाया जाता है जो उसे नहीं सौंपा गया है तो उसकी उम्मीदवारी रद्द की जाएगी।
- अभ्यर्थियों को सुबह 8:30 बजे के बाद परीक्षा हॉल में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
- उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे कोई परीक्षा केंद्र पर फ़ोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, ब्लूटूथ डिवाइस आदि न ले जाएं।
- उम्मीदवार परीक्षा के दिन अपना सत्र पूरा होने से पहले परीक्षा हॉल नहीं छोड़ सकते हैं।
Also read COMEDK UGET 2024 Admit Card: कॉमेडके यूजीईटी एडमिट कार्ड जारी; परीक्षा पैटर्न देखें
COMEDK UGET 2024 Things to carry: जरूरी दस्तावेज
- परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों के पास कॉमेडके टेस्ट प्रवेश टिकट होना आवश्यक है।
- इसके साथ 2 हालिया पासपोर्ट आकार की तस्वीर, आवेदन पत्र / टीएटी में उल्लिखित अद्वितीय मूल फोटो आईडी भी ले जाएं।
- अभ्यर्थी को मांगे जाने पर ऑनलाइन टीएटी और अद्वितीय फोटो आईडी प्रमाण की मूल प्रति दिखानी होगी जिसका उल्लेख किया गया है।
- जिस अभ्यर्थी के पास डाउनलोड किया गया ऑनलाइन टीएटी और मूल रूप में यूनिक फोटो आईडी नहीं है, उसे परीक्षा हॉल में प्रवेश दिया जाएगा।
- परीक्षा के समय के दौरान, पर्यवेक्षक ऑनलाइन टीएटी और मूल फोटो आईडी प्रमाण की जांच करेगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच