COMEDK Counselling 2024: कॉमेडके चरण 2 काउंसलिंग तिथि में किया गया बदलाव, संशोधित शेड्यूल जानें
Abhay Pratap Singh | August 18, 2024 | 01:02 PM IST | 1 min read
सीट स्वीकृति और शुल्क भुगतान के लिए उम्मीदवारों को अपने क्रेडेंशियल का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट comedk.org पर लॉगिन करना होगा।
नई दिल्ली: कंसोर्टियम ऑफ मेडिकल, इंजीनियरिंग एंड डेंटल कॉलेज ऑफ कर्नाटक (COMEDK) ने कॉमेडके चरण 2 काउंसलिंग की तिथियों में बदलाव किया है। जारी शेड्यूल के अनुसार, उम्मीदवारों को अपनी आवंटित सीटों को स्वीकार करने और शुल्क भुगतान पूरा करने के लिए 19 अगस्त को शाम 4 बजे तक का समय दिया गया है।
कॉमेडके काउंसलिंग 2024 संशोधित कार्यक्रम में आगे कहा गया कि, सभी शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को 22 अगस्त 2024 तक अपने-अपने कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा। सीट स्वीकृति और भुगतान प्रक्रिया को पूरा करने के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके आधिकारिक COMEDK वेबसाइट comedk.org पर लॉगिन करना होगा।
इससे पहले, सीट स्वीकृति की अंतिम तिथि 14 अगस्त निर्धारित की गई थी। कॉमेटके काउंसलिंग राउंड 2 के लिए सीट स्वीकार करने वाले अभ्यर्थियों को अपना प्रवेश सुरक्षित करने के लिए निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने आवंटित कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
Revised COMEDK 2024 Counselling Dates: संशोधित शेड्यूल
उम्मीदवार नीचे कॉमेडके राउंड 2 काउंसलिंग रिवाइज्ड शेड्यूल की जांच कर सकते हैं:
- सीट स्वीकृति और शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि - 19 अगस्त, शाम 4 बजे।
- आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करने की तिथि - 22 अगस्त, शाम 6 बजे तक।
- राउंड 1 के उम्मीदवारों के लिए सीट रद्द करने की अंतिम तिथि - 22 अगस्त, शाम 6 बजे तक।
COMEDK 2024 Counselling Process 2024: काउंसलिंग प्रक्रिया
कॉमेडके राउंड 2 काउंसलिंग के लिए उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:
- कॉमेडके की ऑफिशियल वेबसाइट पर comedk.org पर विजिट करें।
- लॉगिन के लिए क्रेडेंशियल आवेदन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करें।
- सीट आवंटन स्थिति की जांच करें और अपनी सीट स्वीकृति की पुष्टि करें।
- ऑनलाइन भुगतान विधियों का उपयोग करके कैंडिडेट शुल्क जमा करें।
- अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल