कॉकरोच जनता पार्टी ने झारखंड में परीक्षा अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों का समर्थन किया

Santosh Kumar | August 3, 2026 | 03:17 PM IST | 1 min read

छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने 2 अगस्त से भूख हड़ताल शुरू की, जिसमें 14वीं जेपीएससी परीक्षा, जेएसएससी-सीजीएल और अन्य भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी की सीबीआई तथा ईडी से जांच कराने की मांग की गई।

अभिजीत दीपके ने कहा कि उन्होंने रविवार रात वीडियो कॉल के माध्यम से छात्र नेताओं से बात की। (इमेज-एक्स/@abhijeet_dipke)

रांची: कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) ने झारखंड में अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी का विरोध कर रहे छात्रों का समर्थन किया है। परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के विरोध में एक आंदोलनकारी के अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने के बाद कॉजपा ने यह कदम उठाया है। कॉजपा के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि उन्होंने रविवार रात वीडियो कॉल के माध्यम से छात्र नेताओं से बात की।

दीपके ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ''जेपीएससी-जेएसएससी भर्ती परीक्षा में अनियमितताओं को लेकर झारखंड में विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बात की। कॉजपा झारखंड के सभी छात्रों के साथ है और उनकी मांगों का समर्थन करता है।''

Jharkhand Paper Leak: देवेंद्र नाथ महतो भूख हड़ताल पर

छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने रविवार से भूख हड़ताल शुरू की, जिसमें 14वीं जेपीएससी परीक्षा, जेएसएससी-सीजीएल और अन्य भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी की सीबीआई तथा ईडी से जांच कराने की मांग की गई।

उन्होंने कहा कि कथित अनियमितता के मामले में केंद्र और राज्य सरकारों का 'लापरवाही वाला रवैया' छात्रों, युवाओं और अभ्यर्थियों का मनोबल तोड़ रहा है। उन्होंने कहा, ''छात्रों के उत्साहवर्द्धन के लिए, मैं भूख हड़ताल शुरू कर रहा हूं।''

Also read झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ रांची में छात्रों का प्रदर्शन

आज उन्होंने कहा, ''भूख हड़ताल का यह दूसरा दिन है। 25 जुलाई से चल रहा दिन-रात का 'सत्याग्रह' मुश्किल दौर में पहुंच गया है। शरीर में कमजोरी है, लेकिन छात्रों को इंसाफ दिलाने का इरादा पहले से कहीं ज्यादा मजबूत है।''

प्रदर्शनकारी 29 जुलाई से स्टेडियम में धरना दे रहे हैं। उन्हें पूरे देश से समर्थन मिल रहा है, अलग-अलग शहरों से लोग ऑनलाइन डिलीवरी ऐप के जरिए प्रदर्शन स्थल पर खाने की चीजें उपलब्ध करा रहे हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]