Coaching News: इंदौर में बेसमेंट में चल रहे कोचिंग संस्थान होंगे बंद, संचालकों पर दर्ज होगा मामला - जिलाधिकारी
Press Trust of India | July 31, 2024 | 04:15 PM IST | 2 mins read
इंदौर (एमपी) में बेसमेंट में संचालित 15 से अधिक कोचिंग संस्थानों और पुस्तकालयों को सील कर दिया गया है।
नई दिल्ली: मध्यप्रदेश के इंदौर में प्रशासन के एक शीर्ष अधिकारी ने बुधवार (31 जुलाई) को कहा कि शहर में ‘बेसमेंट’ (तलघर) में अवैध रूप से संचालित हो रहे कोचिंग संस्थानों और पुस्तकालयों को हटाया जाएगा। साथ ही कोचिंग संचालकों और लाइब्रेरी संचालकों पर प्राथमिकी भी दर्ज कराई जाएगी।
अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में भारी बारिश के बाद एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भर जाने से सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे तीन अभ्यर्थियों की मौत के मद्देनजर इंदौर में बेसमेंट में संचालित हो रहे 15 से ज्यादा कोचिंग संस्थानों और पुस्तकालयों को सील कर दिया गया है।
जिलाधिकारी आशीष सिंह ने बताया कि, ‘‘दिल्ली की घटना से सबक लेते हुए हम इंदौर में बेसमेंट में संचालित हो रहे कोचिंग संस्थानों और पुस्तकालयों की विस्तृत जांच कर रहे हैं। शहर में उचित सुरक्षा इंतजामों के बिना बेसमेंट में संचालित अध्ययन संस्थानों को सील किया जा रहा है। ’’
जिलाधिकारी ने बताया, ‘‘इनमें से चंद अध्ययन संस्थान तो ऐसे हैं जिनकी दीवारों से लेकर छत तक प्लाईवुड की बनी है, जबकि कुछ अन्य जगहों पर टीन शेड के नीचे कक्षाएं संचालित की जा रही थीं। ऐसे ढांचे विद्यार्थियों के लिए बेहद असुरक्षित हैं।’’
जिलाधिकारी ने कहा कि इन अध्ययन संस्थानों के अवैध निर्माण को हटाया जाएगा और उनके संचालकों पर प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। प्रशासन के जांच दल में शामिल एक अधिकारी ने बताया कि सील किए गए अधिकांश अध्ययन संस्थानों में आने-जाने के लिए एक ही रास्ता था और वहां आग से बचाव के उपकरण भी नहीं लगाए गए थे।
बता दें, दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके में 27 जुलाई को भारी बारिश के बाद एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भर जाने से सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे तीन विद्यार्थियों की डूबकर मौत हो गई थी। मृतकों में दो छात्राएं और एक छात्र शामिल था।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा