CMAT 2026 Correction Window: कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट करेक्शन विंडो आज खुलेगी, सुधार प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | November 26, 2025 | 10:37 AM IST | 1 min read
सीमैट 2026 आवेदन फॉर्म में समय-सीमा के बाद किसी भी स्थिति में सुधार की अनुमति नहीं दी जाएगी।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से 26 नवंबर को कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट 2026 (CMAT 2026) के लिए सुधार विंडो खोली जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cmat.nta.nic.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम में अपने सीमैट 2026 आवेदन को संशोधित कर सकते हैं।
सीमैट 2026 करेक्शन विंडो 28 नवंबर तक खुली रहेगी। समय-सीमा के बाद किसी भी स्थिति में कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट 2026 आवेदन में बदलाव की अनुमति नहीं होगी। सीमैट 2026 आवेदन प्रक्रिया 17 अक्टूबर को शुरू हुई थी और 24 नवंबर, 2025 को समाप्त हो गई है।
सीमैट 2026 एग्जाम पैटर्न के अनुसार, परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में 180 मिनट की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। पेपर में कुल 400 अंकों के लिए 100 प्रश्न होंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक मिलेंगे और गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा।
शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रबंधन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए क्वांटिटेटिव टेक्निक एंड डेटा इंटरप्रिटेशन, लॉजिकल रीजनिंग, लैंग्वेज कॉम्प्रिहेंशन, जनरल अवेयरनेस, इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उम्मीदवारों की क्षमता का मूल्यांकन करने के लिए सीमैट 2026 आयोजित किया जाएगा।
सीमैट 2026 एग्जाम शेड्यूल संबंधित नवीनतम अपडेट और अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को नियमित रूप से आधिकारिक सीएमएटी वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
CMAT Correction Window 2026: सुधार प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन करके सीमैट 2026 आवेदन में आवश्यक सुधार कर सकते हैं:
- सीएमएटी की आधिकारिक वेबसाइट cmat.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- आवेदन पत्र की जांच करें और आवश्यक होने पर सुधार करें।
- सबमिट पर क्लिक करें और पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी