CM Shri School Result 2026: दिल्ली सीएम श्री स्कूल कक्षा 11 एडमिशन टेस्ट रिजल्ट जारी, जानें डाउनलोड प्रक्रिया
Abhay Pratap Singh | May 31, 2026 | 06:04 PM IST | 2 mins read
दिल्ली सीएम श्री स्कूल कक्षा 11 एडमिशन टेस्ट रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए लॉगिन विंडो में आवेदन नंबर और जन्मतिथि जैसे क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।
नई दिल्ली: दिल्ली शिक्षा निदेशालय (DoE) ने आज कक्षा 11 में प्रवेश के लिए दिल्ली सीएम श्री स्कूल प्रवेश परीक्षा 2026 का परिणाम ऑनलाइन माध्यम में घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए छात्र आधिकारिक वेबसाइट edudel.nic.in के माध्यम से अपना सीएम श्री स्कूल कक्षा 11 रिजल्ट 2026 जांच सकते हैं।
दिल्ली सीएम श्री स्कूल कक्षा 11 एडमिशन टेस्ट 2026 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए लॉगिन विंडो में आवेदन नंबर और जन्मतिथि जैसे क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा। सीएम श्री स्कूल कक्षा 11 प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए पहला पेपर 7 मई को और दूसरा पेपर 9 मई को आयोजित किया गया था।
Delhi CM SHRI School Result: स्कोरकार्ड विवरण
सीएम श्री स्कूल कक्षा 11वीं स्कोरकार्ड 2026 में छात्र निम्नलिखित विवरण की जांच कर सकते हैं:
- छात्र का नाम और रोल नंबर
- माता-पिता या अभिभावक का विवरण
- श्रेणी की जानकारी
- विषयवार और कुल प्राप्त अंक
- चयन या प्रतीक्षा सूची की स्थिति
- शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश संबंधी निर्देश।
Also read CBSE Curriculum: सीबीएसई पाठ्यक्रम में मैथिली को मिली जगह, सीएम ने कहा- मिथिला के लिए गर्व की बात
सीएम श्री स्कूल प्रवेश परीक्षा 2026 के स्कोरकार्ड विवरण में किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर छात्रों को इसकी सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को देनी चाहिए, ताकि जल्द से जल्द आवश्यक सुधार किए जा सकें। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए https://edudel.nic.in/#main-content पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
Delhi CM SHRI School Class 11 admission result 2026 out: डाउनलोड प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन करके सीएम श्री स्कूल एडमिशन टेस्ट 2026 रिजल्ट जांच सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट edudel.nic.in विजिट करें।
- सीएम श्री स्कूल प्रवेश परीक्षा 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- सीएम श्री स्कूल कक्षा 11 रिजल्ट 2026 डाउनलोड करें।
दिल्ली सरकार द्वारा सार्वजनिक शिक्षा को मजबूत करने और राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के लक्ष्यों का पालन करने वाले आदर्श स्कूलों को विकसित करने के प्रयासों के तहत सीएम श्री स्कूल पहल शुरू की गई है। ये स्कूल छात्रों के लिए बेहतर सीखने का माहौल बनाने के लिए बेहतर बुनियादी ढांचे, प्रौद्योगिकी के उपयोग और आधुनिक शिक्षण विधियों पर ध्यान केंद्रित करते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार