Trusted Source Image

CLAT PG Counselling 2025: क्लैट पीजी काउंसलिंग के लिए पंजीकरण consortiumofnlus.ac.in पर शुरू, लास्ट डेट 13 जून

Santosh Kumar | June 11, 2025 | 06:08 PM IST | 2 mins read

क्लैट पीजी काउंसलिंग के 3 राउंड आयोजित किए जाएंगे। काउंसलिंग का पहला सीट अलॉटमेंट 17 जून 2025 को सुबह 10 बजे जारी किया जाएगा।

Back

CLAT Sample Paper 2027 with Answer Key

Download CLAT 2027 sample paper PDF with the latest exam pattern. Practice descriptive questions, improve accuracy, and strengthen your preparation for the upcoming CLAT exam.

Download Ebook
कंसोर्टियम ऑफ एनएलयू ने क्लैट पीजी 2025 काउंसलिंग शेड्यूल भी जारी कर दिया है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
कंसोर्टियम ऑफ एनएलयू ने क्लैट पीजी 2025 काउंसलिंग शेड्यूल भी जारी कर दिया है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: कंसोर्टियम ऑफ एनएलयू ने आज यानी 11 जून 2025 को दोपहर 1 बजे से क्लैट पीजी काउंसलिंग 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाकर आवेदन जमा कर सकते हैं। काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन और फीस जमा करने की विंडो 13 जून 2025 शाम 5 बजे तक ओपन रहेगी। इसके बाद कोई भी लेट रजिस्ट्रेशन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

क्लैट पीजी काउंसलिंग 2025 के 3 राउंड आयोजित किए जाएंगे। काउंसलिंग का पहला सीट अलॉटमेंट 17 जून 2025 को सुबह 10 बजे जारी किया जाएगा। इसके बाद अलॉटमेंट में उम्मीदवारों को फ्रीज, फ्लोट और एग्जिट जैसे विकल्प दिए जाएंगे।

CLAT PG Counselling 2025: क्लैट पीजी काउंसलिंग फीस

क्लैट पीजी काउंसलिंग 2025 में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को सामान्य श्रेणी के लिए 30,000 रुपये की काउंसलिंग फीस देनी होगी। एससी और एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों को CLAT 2025 काउंसलिंग फीस 20,000 रुपये देनी होगी।

दिल्ली हाईकोर्ट के निर्देश के बाद कंसोर्टियम ऑफ एनएलयू ने 10 जून को क्लैट पीजी 2025 का संशोधित रिजल्ट जारी किया। योग्य उम्मीदवारों को काउंसलिंग के लिए उनके रजिस्टर्ड ईमेल, मोबाइल नंबर और क्लैट पोर्टल पर आमंत्रण भेजे गए हैं।

Also readCLAT PG 2025 Revised Result: एनएलयू ने क्लैट पीजी का संशोधित रिजल्ट consortiumofnlus.ac.in पर जारी किया

CLAT PG Counselling 2025: क्लैट पीजी काउंसलिंग शेड्यूल

आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के अनुसार क्लैट पीजी 2025 का काउंसलिंग शेड्यूल नीचे तालिका में दिया गया है-

इवेंटडेट और टाइम

काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन (फीस के साथ)

11 जून दोपहर 1 बजे से 13 जून शाम 5 बजे तक

पहली अलॉटमेंट लिस्ट जारी

17 जून सुबह 10 बजे

पहली लिस्ट के लिए फ्रीज/फ्लोट विकल्प चुनना, फीस भुगतान और एनएलयू में एडमिशन

17 जून सुबह 10 बजे से 20 जून दोपहर 1 बजे तक

दूसरी अलॉटमेंट लिस्ट जारी

24 जून सुबह 10 बजे

दूसरी लिस्ट के लिए फ्रीज/फ्लोट विकल्प, फीस भुगतान और एनएलयू में एडमिशन

24 जून सुबह 10 बजे से 27 जून दोपहर 1 बजे तक

फ्रीज विकल्प चुनने वाले छात्रों द्वारा यूनिवर्सिटी फीस का भुगतान (पहला और दूसरा राउंड)

30 जून शाम 5 बजे के बाद

तीसरी और अंतिम अलॉटमेंट लिस्ट जारी

4 जुलाई सुबह 10 बजे

तीसरी लिस्ट के लिए फ्रीज विकल्प, फीस भुगतान और एनएलयू में एडमिशन

4 जुलाई सुबह 10 बजे से 7 जुलाई दोपहर 1 बजे तक

तीसरे राउंड में फ्रीज करने वाले छात्रों द्वारा यूनिवर्सिटी फीस का भुगतान

10 जुलाई शाम 5 बजे तक

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications