CLAT 2025: क्लैट पंजीकरण की आखिरी डेट 22 अक्टूबर तक बढ़ी, consortiumofnlus.ac.in से करें आवेदन
Saurabh Pandey | October 15, 2024 | 08:05 PM IST | 2 mins read
CLAT 2025 आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद कंसोर्टियम CLAT एप्लिकेशन सुधार विंडो खोलेगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सबमिट किए गए क्लैट आवेदन पत्र में बदलाव कर सकते हैं।
Download CLAT 2027 sample paper PDF with the latest exam pattern. Practice descriptive questions, improve accuracy, and strengthen your preparation for the upcoming CLAT exam.
Download Ebookनई दिल्ली : कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (एनएलयू) ने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) के लिए पंजीकरण करने की आखिरी तारीख को आगे बढ़ा दिया है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक CLAT 2025 के लिए पंजीकरण नहीं कराया है, वे आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर अपना जाकर 22 अक्टूबर, 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
New: CLAT 2027 Registration Link | 200 Imp Legal Terms | 10 Habits to Crack Exam
Also See: PYQ's | 10 Big Myths | Constitutional law | Quant | 50+ Idioms | Grammar Ques
CLAT 2027 Sample Papers: Legal Reasoning | Logical Reasoning | GK & CA Sample Paper
CLAT 2027: Mock Test | Sample Papers | Current Affairs: April | May | June | July | Aug | Sep
कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट यूजी पाठ्यक्रमों के लिए 24 एनएलयू और पीजी पाठ्यक्रमों के लिए 21 एनएलयू में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
CLAT 2025: आवेदन शुल्क
क्लैट 2025 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, ओबीसी, एनआरआई उम्मीदवारों को 4,000 रुपये और एससी, एसटी, बीपीएल, पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 3,500 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में जमा करना होगा।
CLAT 2025: एडमिट कार्ड
क्लैट 2025 के पंजीकृत उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा तिथि से कुछ दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। CLAT 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल मोबाइल नंबर, पासवर्ड का उपयोग कर लॉगिन करना होगा।
CLAT 2025: परीक्षा पैटर्न
CLAT 2025 परीक्षा 1 दिसंबर, 2024 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक पेन-एंड-पेपर मोड में आयोजित की जानी है। इस साल CLAT परीक्षा देश भर के 133 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर होगी। क्लैट परीक्षा पैटर्न के अनुसार, परीक्षा में 120 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे।
CLAT 2025: जरूरी दस्तावेज
- पासपोर्ट आकार का फोटो
- उम्मीदवार के हस्ताक्षर
- श्रेणी प्रमाणपत्र (यदि एससी/एसटी/ओबीसी के तहत)
- प्रासंगिक प्रमाण पत्र (यदि P.W.D श्रेणी लागू है)
- प्रासंगिक प्रमाण पत्र (यदि बीपीएल श्रेणी के अंतर्गत है)
CLAT देश की सबसे महत्वपूर्ण कानून प्रवेश परीक्षाओं में से एक है और इसे पास करना सबसे कठिन है। इस वर्ष CLAT परीक्षा में 1 लाख से अधिक उम्मीदवारों के शामिल होने की उम्मीद है। CLAT 2024 स्नातक परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों में से 97.03% और CLAT 2024 स्नातकोत्तर परीक्षा के लिए पंजीकृत 93.92% उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए।
CLAT क्या है?
कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट यानी CLAT एक राष्ट्रीय स्तर की कानून प्रवेश परीक्षा है, जो कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (एनएलयू) द्वारा आयोजित की जाती है। यह 5-वर्षीय इंटीग्रेटेड एलएलबी (यूजी) और एक-वर्षीय एलएलएम (पीजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। परीक्षा यूजी पाठ्यक्रमों के लिए 24 एनएलयू और पीजी पाठ्यक्रमों के लिए 21 एनएलयू में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच