CLAT 2025 Counselling: क्लैट काउंसलिंग पंजीकरण का आज आखिरी दिन, consortiumofnlus.ac.in से करें आवेदन
Saurabh Pandey | December 20, 2024 | 11:31 AM IST | 2 mins read
आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि काउंसलिंग के पहले, दूसरे, तीसरे, चौथे और पांचवें राउंड में अपनी सीट 'फ्रीज' करने के लिए, उम्मीदवार को प्रवेश काउंसलिंग में निर्धारित समय के भीतर 20,000 रुपये का कंफर्मेशन शुल्क का भुगतान करना होगा।
Download CLAT 2027 sample paper PDF with the latest exam pattern. Practice descriptive questions, improve accuracy, and strengthen your preparation for the upcoming CLAT exam.
Download Ebookनई दिल्ली : कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (एनएलयू) कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) 2025 काउंसलिंग के लिए पंजीकरण प्रक्रिया का आज यानी 20 दिसंबर को आखिरी दिन है। CLAT 2025 परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले पात्र उम्मीदवार आज रात 10 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट, consortiumofnlus.ac.in के माध्यम से काउंसलिंग पंजीकरण पूरा कर सकते हैं।
New: CLAT Previous Year Question Paper with Solutions
CLAT 2027: Mock Test | Sample Papers
Admission Alert: Law Applications Open at Jindal Global Law School
CLAT 2025 काउंसलिंग के लिए पंजीकरण करने के लिए उम्मीदवारों को अपने पंजीकरण नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके क्लैट पोर्टल पर लॉगिन करना होगा। CLAT 2025 चॉइस-फिलिंग प्रक्रिया की अंतिम तिथि भी आज है। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, उम्मीदवारों को विकल्प भरने की प्रक्रिया के दौरान न्यूनतम 15 प्राथमिकताएं प्रदान करनी होंगी।
CLAT 2025: पांच राउंड में होगी काउंसलिंग
CLAT 2025 काउंसलिंग पांच राउंड में होगी। संस्थान 26 दिसंबर, 2024 को काउंसलिंग के पहले राउंड के लिए क्लैट 2025 सीट आवंटन परिणाम की घोषणा करेगा, और उम्मीदवारों को 26 दिसंबर से2024 से 4 जनवरी 2025 तक एनएलयू द्वारा फ्रीज और फ्लोट विकल्प और प्रवेश के लिए कंसोर्टियम को कंफर्मेशन शुल्क का भुगतान करना होगा।
CLAT Counselling 2025: काउंसलिंग शुल्क
CLAT 2025 काउंसलिंग के लिए पंजीकरण करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 30,000 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि अनुसूचित जनजाति (एसटी), अनुसूचित जाति (एससी), अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस), और विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूडी) श्रेणियों के उम्मीदवारों को 20,000 रुपये का भुगतान करना होगा।
CLAT Counselling 2025: कंफर्मेशन शुल्क
आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि काउंसलिंग के पहले, दूसरे, तीसरे, चौथे और पांचवें राउंड में अपनी सीट 'फ्रीज' करने के लिए, उम्मीदवार को प्रवेश काउंसलिंग में निर्धारित समय के भीतर 20,000 रुपये का कंफर्मेशन शुल्क का भुगतान करना होगा।
CLAT Counselling 2025: काउंसलिंग शेड्यूल
|
काउंसलिंग शेड्यूल |
तिथियां |
|---|---|
|
CLAT 2025 काउंसलिंग पंजीकरण (शुरू) |
11 दिसंबर 2024 |
|
CLAT 2025 काउंसलिंग पंजीकरण की आखिरी तारीख |
20 दिसंबर 2024 |
|
CLAT प्रथम आवंटन सूची 2025 |
26 दिसंबर 2024 |
|
CLAT दूसरी आवंटन सूची 2025 |
10 जनवरी 2025 |
|
CLAT तीसरी आवंटन सूची 2025 |
26 जनवरी 2025 |
|
CLAT चौथी आवंटन सूची 2025 |
20 मई 2025 |
|
पांचवी एवं अंतिम आवंटन सूची 2025 |
28 मई 2025 |
अगली खबर
]CLAT 2025: सबसे कम फीस वाले टॉप 10 लॉ कॉलेज; एएमयू, बीएचयू और लखनऊ यूनिवर्सिटी भी शामिल
भारत में कुछ ऐसे टॉप लॉ कॉलेज हैं जिनकी फीस दूसरे कॉलेजों से कम है। इसमें अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू), बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (बीएचयू) और लखनऊ यूनिवर्सिटी जैसे संस्थान भी शामिल हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी