ICSE, ISC Date Sheet 2025: आईसीएसई, आईएससी डेटशीट csice.org पर जल्द होगी जारी, जानें लेटेस्ट अपडेट
Saurabh Pandey | November 23, 2024 | 06:10 PM IST | 1 min read
बोर्ड ने आईसीएसई, आईएससी डेट शीट 2025 रिलीज पर अभी तक कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की है। सीआईएससीई आईसीएसई, आईएससी डेटशीट जारी होने के बाद ऑनलाइन उपलब्ध होगी।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Check Nowनई दिल्ली : काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) द्वारा आईसीएसई और आईएससी डेटशीट 2025 जल्द ही जारी होने वाली है। बोर्ड की तरफ से आईसीएसई और आईएससी डेट शीट 2025 ऑनलाइन जारी की जाएगी। दोनों ही परीक्षाओं के लिए पंजीकृत छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट, यानी cisce.org पर जाकर डेटशीट डाउनलोड कर सकेंगे।
सीबीएसई डेट शीट 2025 कक्षा 10वीं, 12वीं के साथ यूपी बोर्ड, महाराष्ट्र बोर्ड ने अपनी डेटशीट जारी कर दी है। उम्मीद जताई जा रही है कि सीआईएससीई बोर्ड डेटशीट 2025 किसी भी समय जारी हो जाएगी।
बोर्ड ने आईसीएसई, आईएससी डेट शीट 2025 रिलीज पर अभी तक कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की है। सीआईएससीई आईसीएसई, आईएससी डेटशीट जारी होने के बाद ऑनलाइन उपलब्ध होगी।
सीआईएससीई की तरफ से आधिकारिक डेट शीट पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध कराई जाएगी, उसमें प्रत्येक विषय की तारीखों के साथ-साथ पाली समय और परीक्षा की अवधि भी शामिल होगी। छात्र सीआईएससीई की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाकर डेटशीट डाउनलोड कर सकेंगे।
ICSE, ISC Date Sheet 2025: साल में दो बार परीक्षाएं
शिक्षा मंत्रालय (एमओई) ने घोषणा की है कि 2025-26 शैक्षणिक सत्र से सीआईएससीई आईसीएसई, आईएससी बोर्ड परीक्षाएं साल में दो बार आयोजित की जाएंगी, जिससे छात्रों को अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाए रखने की अनुमति मिलेगी।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी 2020) के अनुरूप नया पाठ्यक्रम ढांचा तैयार है, और 2024 शैक्षणिक सत्र के लिए पाठ्यपुस्तकें डेवलप की जाएंगी। अपडेट स्ट्रक्चर के अनुसार, कक्षा 11 और 12 के छात्रों को दो भाषाओं की पढ़ाई करना होगा, जिनमें से कम से कम एक भारतीय भाषा होगी। इसके अतिरिक्त, कक्षा 11 और 12 के लिए विषय चयन अब कला, विज्ञान और वाणिज्य जैसी स्ट्रीम्स तक सीमित नहीं रहेगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम