CG TET Answer Key 2026: छत्तीसगढ़ टीईटी आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो कल दोपहर 3 बजे होगी बंद, शुल्क जानें
Abhay Pratap Singh | February 17, 2026 | 09:43 AM IST | 1 min read
छत्तीसगढ़ टीईटी मॉडल आंसर की पर चुनौतियां दर्ज कराने के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) की ओर से कल छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 की उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने की विंडो बंद कर दी जाएगी। उम्मीदवार 18 फरवरी को दोपहर 3:00 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम में चुनौतियां दर्ज करा सकते हैं।
आपत्ति दर्ज कराने के लिए प्रति प्रश्न 50 रुपये शुल्क का भुगतान भी करना होगा। बिना शुल्क भुगतान के दावा आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया पूर्ण नहीं होगी। डाक एवं स्वयं उपस्थित होकर उठाई गई आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएगी। सीजी टीईटी आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो 13 फरवरी से खुली है।
छत्तीसगढ़ टीईटी मॉडल आंसर की पर चुनौतियां दर्ज कराने के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। सीजी टीईटी 2026 परीक्षा कक्षा 1 से 8 तक की कक्षाओं में पढ़ाने की पात्रता निर्धारित करने के लिए 1 फरवरी को आयोजित की गई थी।
सीजी शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 की मॉडल उत्तर कुंजी पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी। उत्तर कुंजी की सहायता से उम्मीदवार अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं।
निर्धारित तिथि व समय के बाद पोर्टल पर आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी। साथ ही, बिना प्रमाण के दावा-आपत्ति को अमान्य कर दिया जाएगा। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक छत्तीसगढ़ व्यापम की वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
Chhattisgarh TET Answer Key 2026 Objection Window: कैसे आपत्तियां उठाएं?
सीजी टीईटी आंसर की पर निम्नलिखित चरणों का पालन करके चुनौतियां दर्ज करा सकते हैं:
- सीजी व्यापम की वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, ‘दावा-आपत्ति’ टैब पर क्लिक करें।
- टीईटी आंसर की लिंक खोजें और लॉगिन विवरण दर्ज करें।
- आपत्तियां दर्ज करें, शुल्क जमा करें और दस्तावेज अपलोड करें।
- सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच