CG SET 2024: छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी, 7 जुलाई को होगी परीक्षा
Abhay Pratap Singh | March 8, 2024 | 02:46 PM IST | 1 min read
छत्तीसगढ़ व्यापम भर्ती 2024 के तहत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। सीजी सेट परीक्षा पेपर-1 और पेपर-2 के लिए आयोजित होगी।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा आयुक्त कार्यालय द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा (सीजी सेट) 2024 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ सेट 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया 13 मई 2024 से शुरू होगी। उम्मीदवारों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 9 जून निर्धारित की गई है।
उम्मीदवार सीजी सेट 2024 के लिए छत्तीसगढ़ व्यापम भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक शिक्षा मण्डल (CG VYAPAM / CGPEB) द्वारा सीजी एसईटी परीक्षा का आयोजन 7 जुलाई 2024 को किया जाएगा।
जारी नोटिस के अनुसार, छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा 2024 दो पेपर के लिए आयोजित किया जाएगा। पेपर-1 सुबह 10 बजे से 11 बजे तक और पेपर-2 सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट पर जाकर अधिसूचना देख सकते हैं।
उम्मीदवारों को सीजी सेट 2024 के लिए 700 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। हालाँकि, छत्तीसगढ़ राज्य के मूल निवासी (सभी वर्ग) उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस नहीं देनी होगी। सीजी सेट 2024 एग्जाम सेंटर राज्य के 8 जिलों अंबिकापुर, जगदलपुर, बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर, कांकेर, दंतेवाड़ा और जशपुर में बनाए जाएंगे।
छत्तीसगढ़ सेट इस वर्ष 19 विषयों हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, अर्थशास्त्र, समाज शास्त्र, राजनीति विज्ञान, लाइफ साइंस, कंप्यूटर साइंस, इतिहास, भूगोल, फिजिकल साइंस, केमिकल साइंस, मैथमेटिकल साइंस, फिजिकल एजुकेशन, कॉमर्स, लॉ, लाइब्रेरी साइंस, होम साइंस और मनोविज्ञान के लिए आयोजित होगा।
छत्तीसगढ़ राज्य के विश्वविद्यालयों, डिग्री कॉलेजों और उच्च शिक्षा संस्थानों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) प्राप्त करने के लिए सीजी एसईटी 2024 का आयोजन किया जाता है। विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए यूजीसी नेट या सेट या पीएचडी पास करना उम्मीदवार के लिए अनिवार्य है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार