CG NEET UG Counselling 2024: छत्तीसगढ़ नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 2 का संशोधित कार्यक्रम घोषित, देखें तिथियां
Saurabh Pandey | September 24, 2024 | 10:21 PM IST | 1 min read
सीजी नीट यूजी काउंसलिंग 2024 के लिए सीट आवंटन प्रक्रिया 26 सितंबर, 2024 तक जारी रहेगी और 27 सितंबर को छत्तीसगढ़ नीट यूजी राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम 2024 घोषित किया जाएगा, जबकि प्रवेश औपचारिकताएं 3 अक्टूबर या उससे पहले पूरी करनी होंगी।
नई दिल्ली : चिकित्सा शिक्षा निदेशालय छत्तीसगढ़ ने सीजी नीट यूजी काउंसलिंग का संशोधित कार्यक्रम घोषित कर दिया है। जिन छात्रों ने छत्तीसगढ़ एमबीबीएस और बीडीएस प्रवेश की काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए आवेदन किया है, वे यहां संशोधित कार्यक्रम देख सकते हैं।
छत्तीसगढ़ नीट यूजी कार्यक्रम के लिए दूसरे दौर की सीट आवंटन प्रक्रिया कल यानी 25 सितंबर, 2024 से शुरू की जाएगी। सीजी नीट यूजी काउंसलिंग 2024 की संशोधित तिथियों के अनुसार, छत्तीसगढ़ नीट यूजी राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम 27 सितंबर 2024 को घोषित किया जाएगा।
इसके अलावा, संस्थान में रिपोर्टिंग के लिए स्क्रूटिनी प्रक्रिया 28 सितंबर से 3 अक्टूबर, 2024 के बीच आयोजित की जाएगी। छत्तीसगढ़ नीट यूजी राउंड 2 काउंसलिंग 2024 के लिए प्रवेश प्रक्रिया 28 सितंबर से आयोजित की जाएगी।
Chhattisgarh NEET UG Counselling: राउंड 2 शेड्यूल
- सीट आवंटन परिणाम घोषणा की तिथि - 27 सितंबर 2024
- स्क्रूटिनी प्रक्रिया रिपोर्टिंग (संस्थान में) और प्रवेश - 28 सितंबर से 3 अक्टूबर 2024 तक
मॉप अप राउंड तिथियां -
- च्वाइस फिलिंग/लॉकिंग - 9 अक्टूबर से 14 अक्टूबर 2024 तक
- सीट आवंटन परिणाम घोषणा की तिथि - 17 अक्टूबर 2024
- स्क्रूटिनी प्रक्रिया रिपोर्टिंग (संस्थान में) और प्रवेश - 18 अक्टूबर से 22 अक्टूबर 2024 तक
स्ट्रे वैकेंसी राउंड -
- चॉइस फिलिंग/लॉकिंग - 24 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2024 तक
- सीट आवंटन परिणाम घोषणा की तिथि - 26 अक्टूबर 2024
- स्क्रूटिनी प्रक्रिया रिपोर्टिंग (संस्थान में) और प्रवेश - 27 अक्टूबर से 29 अक्टूबर 2024 तक
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा