CGBSE Class 10th, 12th Results 2024: छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं एग्जाम रिजल्ट 10 मई तक जारी करेगा
Abhay Pratap Singh | April 9, 2024 | 05:22 PM IST | 2 mins read
छत्तीसगढ़ कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड की वार्षिक परीक्षाएं 1 मार्च से 23 मार्च 2024 तक आयोजित की गई थी। दोनों कक्षाओं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए 6 लाख छात्रों नें रजिस्ट्रेशन कराया था।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीजीबीएसई) ने आज यानी 9 अप्रैल को कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी करने की संभावित तिथि का ऐलान कर दिया है। सीजीबीएसई ने बताया कि छत्तीसगढ़ बोर्ड एग्जाम 2024 रिजल्ट 10 मई 2024 तक जारी किया जा सकता है।
छत्तीसगढ़ कक्षा 10वीं बोर्ड की वार्षिक परीक्षाएं 2 मार्च से 21 मार्च 2024 तक आयोजित की गई थी। वहीं, सीजीबीएसई 12वीं बोर्ड एग्जाम का आयोजन 1 मार्च से 23 मार्च तक किया गया था। आधिकारिक घोषणा के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट results.cg.nic.in पर जाकर परिणाम देख सकते हैं ।
सीजीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए इस बार 3.45 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। वहीं, कक्षा 12वीं बोर्ड एग्जाम के लिए 2.55 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया था। बोर्ड परीक्षा में शामिल छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन समाप्त होने के बाद रिजल्ट जारी किया जाएगा।
Also read CGPSC SSE 2023: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने एसएसई मेन एग्जाम 2023 शेड्यूल किया जारी
छत्तीसगढ़ सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड ने बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू कर दिया गया है। 15 अप्रैल 2024 तक उत्तर पुस्तिकाओं की जांच प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। रिजल्ट से संबंधित अधिक जानकारी के लिए छात्र बोर्ड की ऑफशियल वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम देखने के लिए छात्रों को लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और कैप्चा कोड की आवश्यकता होगी। बता दें कि पिछले साल कक्षा 10वीं की परीक्षा में छात्रों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 75.05% और 12वीं कक्षा में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 79.96 प्रतिशत दर्ज किया गया था।
Chhattisgarh CGBSE Class 10th, 12th Results: डाउनलोड प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन कर छात्र आधिकारिक घोषणा के बाद छत्तीसगढ़ बोर्ड वार्षिक परीक्षा परिणाम 2024 डाउनलोड कर सकेंगे:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट results.cg.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर, कक्षा 10वीं बोर्ड रिजल्ट 2024 या कक्षा 12वीं रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विवरण जैसे रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज कर सबमिट करें।
- सीजीबीएसई बोर्ड एग्जाम रिजल्ट 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- छात्र इसे जांचें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]RSMSSB CHO Answer Key 2024: राजस्थान सीएचओ प्रारंभिक उत्तर कुंजी में आज से आपत्ति कराएं दर्ज, अंतिम तिथि जानें
राजस्थान सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी भर्ती अभियान के तहत कुल 3,531 रिक्त पद भरे जाएंगे। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच