Chhattisgarh Ayush Counselling 2025: सीजी आयुष काउंसलिंग शेड्यूल रिवाइज्ड, राउंड 2 सीट आवंटन डेट जानें
Saurabh Pandey | October 21, 2025 | 03:42 PM IST | 2 mins read
काउंसलिंग के लिए पंजीकृत छात्र आधिकारिक पोर्टल cgayush.admissions.nic.in पर आवंटन स्थिति देख सकते हैं। सीजी आयुष काउंसलिंग राउंड 2 सीट आवंटन BAMS, BHMS और BNYS पाठ्यक्रमों के लिए है।
नई दिल्ली : छत्तीसगढ़ चिकित्सा शिक्षा निदेशालय (डीएमई) ने सीजी आयुष काउंसलिंग शेड्यूल में संशोधन किया है। संशोधित शेड्यूल के मुताबिक राउंड 2 के लिए सीट आवंटन रिजल्ट 24 अक्टूबर को जारी किया जाएगा।
काउंसलिंग के लिए पंजीकृत छात्र आधिकारिक पोर्टल cgayush.admissions.nic.in पर आवंटन स्थिति देख सकते हैं। सीजी आयुष काउंसलिंग राउंड 2 सीट आवंटन BAMS, BHMS और BNYS पाठ्यक्रमों के लिए है।
सीजी आयुष काउंसलिंग राउंड 2 के संशोधित शेड्यूल के मुताबिक चॉइस फिलिंग का आज 21 अक्टूबर आखिरी दिन है। सीट आवंटन की प्रक्रिया 23 अक्टूबर से शुरू होगी, जबकि सीट आवंटन रिजल्ट 24 अक्टूबर को जारी होगा। जिन उम्मीदवारों की सीटें आवंटित होंगी, उनके दस्तावेजों की जांच और प्रवेश प्रक्रिया 25 से 26 अक्टूबर तक चलेगी।
CG-Ayush Counselling 2025: मॉप अप राउंड शेड्यूल
सीजी आयुष यूजी काउंसलिंग के मॉप अप राउंड के लिए चॉइस फिलिंग 28 से 29 अक्टूबर तक चलेगी, जबकि सीट आवंटन प्रक्रिया 30 अक्टूबर को होगी और सीट आवंटन रिजल्ट 31 अक्टूबर को जारी किया जाएगा।
वहीं जिन उम्मीदवारों को मॉप अप राउंड में सीटें आवंटित की जाएंगी, उनके दस्तावेजों का सत्यापन और प्रवेश प्रक्रिया संबंधित संस्थान द्वारा 3 से 4 नवंबर तक चलेगी।
CG AYUSH Counselling 2025: स्ट्रे वैकेंसी राउंड शेड्यूल
छत्तीसगढ़ आयुष यूजी काउंसलिंग के स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए पंजीकरण करने, शुल्क भुगतान और चॉइस फिलिंग 7 से 10 नवंबर तक कर सकते हैं, जबकि मेरिट लिस्ट 12 नवंबर को जारी की जाएगी।
सीजी आयुष यूजी काउंसलिंग के स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए सीट आवंटन प्रक्रिया 13 से 14 नवंबर तक और 20 से 21 नवंबर तक चलेगी, जबकि सीट आवंटन रिजल्ट 15 नवंबर और 22 नवंबर को जारी होगा।
जिन उम्मीदवारों को मॉप अप राउंड में सीटें आवंटित की जाएंगी, उनके दस्तावेजों का सत्यापन और प्रवेश प्रक्रिया संबंधित संस्थान द्वारा 18 नवंबर और 24 नवंबर तक किया जाएगा।
CG AYUSH Counselling 2025: काउंसलिंग दस्तावेज
- NEET UG 2025 स्कोरकार्ड
- आयुष इंटर्नशिप पूर्णता प्रमाणपत्र
- BAMS/BHMS/BUMS डिग्री प्रमाणपत्र
- जाति/श्रेणी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
- छत्तीसगढ़ का निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट आकार की तस्वीरें
CG AYUSH पाठ्यक्रम
बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड सर्जरी (BAMS) आयुर्वेद पर आधारित है। बैचलर ऑफ होम्योपैथिक मेडिसिन एंड सर्जरी (BHMS) होम्योपैथी पर केंद्रित है, और बैचलर ऑफ नेचुरोपैथी एंड योगा साइंसेज (BNYS) प्राकृतिक चिकित्सा और योग पर आधारित है। इन सभी में प्रवेश के लिए नीट परीक्षा उत्तीर्ण करना आवश्यक है, और प्रत्येक कोर्स की अवधि साढ़े पांच साल है, जिसमें एक साल की इंटर्नशिप शामिल है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच