Trusted Source Image

CGSOS Datesheet 2026: छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल 10वीं, 12वीं परीक्षा का शेड्यूल जारी, 10 अगस्त से शुरू होगा एग्जाम

Saurabh Pandey | June 16, 2026 | 12:00 PM IST | 2 mins read

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल (CGSOS) ने अगस्त-सितंबर 2026 सत्र के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं की थ्योरी परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है, जो 10 से 29 अगस्त के बीच आयोजित की जाएंगी। ये परीक्षाएं सुबह 8:30 से 11:45 बजे की एक ही शिफ्ट में होंगी।

सीजीएसओएस कक्षा 10वीं और 12वीं की सभी प्रैक्टिकल परीक्षाएं 29 अगस्त 2026 तक पूरी कर ली जाएंगी। (आधिकारिक वेबसाइट)
सीजीएसओएस कक्षा 10वीं और 12वीं की सभी प्रैक्टिकल परीक्षाएं 29 अगस्त 2026 तक पूरी कर ली जाएंगी। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल (CGSOS) ने अगस्त-सितंबर 2026 सत्र के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं की मुख्य परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इस सत्र की थ्योरी (सैद्धांतिक) परीक्षाएं 10 अगस्त से 29 अगस्त 2026 के बीच आयोजित की जाएंगी। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट sos.cg.nic.in पर जाकर अपनी तैयारी के लिए परीक्षा कार्यक्रम की चेक कर सकते हैं।

बोर्ड द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, थ्योरी परीक्षाएं सुबह की एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी, जिसका समय 8:30 बजे से सुबह 11:45 बजे तक रहेगा। परीक्षा केंद्र पर छात्रों को सुबह 8:35 बजे उत्तर पुस्तिकाएं और 8:40 बजे प्रश्न पत्र बांट दिए जाएंगे। छात्रों को पेपर लिखने के लिए पूरे तीन घंटे (सुबह 8:45 से 11:45 बजे तक) का समय मिलेगा। बोर्ड ने यह भी साफ किया है कि यदि परीक्षा अवधि के दौरान कोई सरकारी या स्थानीय अवकाश घोषित होता है, तो भी परीक्षाएं तय शेड्यूल के अनुसार ही आयोजित की जाएंगी।

एडमिट कार्ड और प्रैक्टिकल परीक्षा की जानकारी

सीजीएसओएस कक्षा 10वीं और 12वीं की सभी प्रैक्टिकल (प्रायोगिक) परीक्षाएं 29 अगस्त 2026 तक पूरी कर ली जाएंगी। प्रैक्टिकल परीक्षाओं की सटीक तारीखों और समय की जानकारी के लिए छात्रों को अपने संबंधित परीक्षा केंद्रों से संपर्क करने की सलाह दी गई है। इसके अलावा, दोनों कक्षाओं की परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जुलाई के आखिरी हफ्ते में जारी होने की उम्मीद है।

CGSOS Datesheet 2026: कक्षा 10वीं का टाइम टेबल

परीक्षा तिथि
परीक्षा दिन
विषय
10 अगस्त 2026
सोमवार
उर्दू (206)
11 अगस्त 2026
मंगलवार
हिंदी (201)
13 अगस्त 2026
गुरुवार
बिजनेस स्टडीज (215)
17 अगस्त 2026
सोमवार
अर्थशास्त्र / इकोनॉमिक्स (214)
18 अगस्त 2026
मंगलवार
विज्ञान / साइंस (212)
19 अगस्त 2026
बुधवार
मराठी (204)
20 अगस्त 2026
गुरुवार
सामाजिक विज्ञान / सोशल साइंस (213)
21 अगस्त 2026
शुक्रवार
गृह विज्ञान / होम साइंस (216)
22 अगस्त 2026
शनिवार
गणित / मैथमेटिक्स (211)
24 अगस्त 2026
सोमवार
अंग्रेजी (202)
25 अगस्त 2026
मंगलवार
संस्कृत (209)

Also read NIOS 10th Result 2026: एनआईओएस कक्षा 10 का परिणाम results.nios.ac.in पर जारी, पास प्रतिशत और डाउनलोड चरण जानें

परीक्षा तिथि
परीक्षा का दिन
विषय
10 अगस्त 2026
सोमवार
हिंदी (301)
11 अगस्त 2026
मंगलवार
लेखाशास्त्र / अकाउंटेंसी (320)
13 अगस्त 2026
गुरुवार
गृह विज्ञान / होम साइंस (321)
17 अगस्त 2026
सोमवार
भौतिकी / फिजिक्स (312)
18 अगस्त 2026
मंगलवार
बिजनेस स्टडीज (कॉमर्स) (319)
19 अगस्त 2026
बुधवार
राजनीति विज्ञान / पॉलिटिकल साइंस (317)
20 अगस्त 2026
गुरुवार
गणित / मैथमेटिक्स (311)
21 अगस्त 2026
शुक्रवार
अर्थशास्त्र / इकोनॉमिक्स (318)
22 अगस्त 2026
शनिवार
जीव विज्ञान / बायोलॉजी (314)
24 अगस्त 2026
सोमवार
रसायन विज्ञान / केमिस्ट्री (313)
25 अगस्त 2026
मंगलवार
भूगोल / ज्योग्राफी (316)
27 अगस्त 2026
गुरुवार
अंग्रेजी (302)
29 अगस्त 2026
शनिवार
इतिहास / हिस्ट्री (315)
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications