Santosh Kumar | May 7, 2025 | 11:00 PM IST | 9 mins read
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरणों की मदद से सीजी बोर्ड रिजल्ट 2025 की जांच करें।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Check Now
CG Board Result 2025 Live Updates: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (सीजीबीएसई) आज यानी 7 मई 2025 को दोपहर 3 बजे कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in और cg.results.nic.in पर जाकर अपने रोल नंबर के जरिए अपना सीजी बोर्ड रिजल्ट 2025 चेक कर सकते हैं। इस वर्ष लगभग 5.71 लाख छात्र कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए।
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरणों की मदद से सीजी बोर्ड रिजल्ट 2025 की जांच करें। परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33% अंक लाना अनिवार्य है।
सीजी बोर्ड रिजल्ट 2025 डायरेक्ट लिंक से करें चेक
सीजीबीएसई 10वीं परीक्षा में कुल 76.53 प्रतिशत छात्र सफल घोषित किए गए हैं, जबकि कक्षा 12वीं का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 81.87 है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साईं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए सीजी 10वीं, 12वीं के रिजल्ट की घोषणा की।
परिणाम जारी होने के बाद असंतुष्ट छात्र पुनर्मूल्यांकन या पुनर्जांच के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसके अलावा, न्यूनतम उत्तीर्ण अंक प्राप्त करने में असफल रहने वाले छात्रों को बोर्ड द्वारा आयोजित पूरक परीक्षा देने का अवसर मिलेगा।
सीजी बोर्ड सप्लीमेंट्री परीक्षा 2025 की तिथियां परिणाम घोषित होने के बाद जारी की जाएंगी। पिछले साल, कक्षा 10वीं का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 75.61% रहा, जबकि कक्षा 12वीं का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 80.74% दर्ज किया गया।
छात्र नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से सीजीबीएसई 10वीं-12वीं रिजल्ट 2025 चेक या डाउनलोड कर सकते हैं-
आधिकारिक वेबसाइट क्रैश होने की स्थिति में, छत्तीसगढ़ बोर्ड का रिजल्ट एसएमएस की मदद से भी चेक किया जा सकता है। सीजी बोर्ड रिजल्ट 2025 से जुड़ी हर नवीनतम अपडेट के लिए छात्र करियर्स360 की वेबसाइट पर बने रहें।
May 7, 2025 | 11:00 PM IST
सीजी बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा में कुल 1.94 लाख छात्र पास हुए, जिनका कुल पास प्रतिशत 81% रहा। इस वर्ग में 84% लड़कियां और 76% लड़के उत्तीर्ण हुए हैं।
May 7, 2025 | 10:39 PM IST
छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने सीजी बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणामों की घोषणा करते हुए बताया कि 10वीं की परीक्षा में कुल 2.45 लाख छात्र उत्तीर्ण हुए, जिनका कुल पास प्रतिशत 76.53% रहा। इस साल 80% लड़कियां और 71% लड़के उत्तीर्ण हुए हैं।
May 7, 2025 | 10:04 PM IST
रैंक 1- इशिका बाला, नमन कुमार खूंटिया- 99.17%
रैंक 2- लिव्यांश देवंगन- 99%
रैंक 3- रिया केवट, तिपेश प्रसाद यादव, हेमलता पटेल - 98.83%
रैंक 4- अविनाश कुमार साहू,प्रवीण प्रजापति, जयेंद्र जायसवाल, जीवन समदर- 98.67%
रैंक 5- कालिंदी पटेल, मेधा चंद्रा, जतिन कुमार नरेति, युवराज- 98.50%
रैंक 6-कंचन बाला, प्रिंसी चंद्रकार, सौरभ, वैष्णवी देवंगन,आरती भोज, नमन कुमार ठाकुर, कोमल यादव, पायल, धीमन वर्मन, साई संजना,देवड गौड़े, प्रियंका मुचाकी- 98.33%
रैंक 7- भावना साहू, रिया देवंगन, सिया साहू, सिरमन कश्यप, पूर्णिमा, आयुष कुमारी, अनुष्का सिंह- 98.17%
रैंक 8- योगांत देशमुख, भावना सोनकार, साक्षी अग्रवाल, केतन साहू, खुशबु सेन, पूर्वी साहू, अंशु पटेल, नयन मंडल, स्तुति पांडे, अंकित कुमार यादव, हर्षिता सिंह, जितेंद्र, पूजा चौहान, संजना- 98%
रैंक 9- ध्रुव साहू, समीर साहू, नूतन वर्मा, बिट्टू कुशवाहा, मौली चंद्रकार, महक, योगिता वर्मा, वर्षा प्रियदर्शनी परिदा, उत्कर्ष केशवानी, अदिति देवंगन, उपेंद्र साहू, डिंपल, आस्था केशवानी, गगन सिंह, रौनित चौहान, राम शीला, करनी टोप्पो, रितु, भूमिका रजवाड़े- 97.84%
रैंक 10- भूमिका साहू, हिरामणी वर्मा,राम सोनी, अंजलि साहू, नेहा चक्रधारी, आदित्या प्रताप सिंह, राधिका, भाविक द्विवेदी, निखिल कुमार, गीतिका वर्मा, शुभम देवंगन, संदेश करंगा, वंदना सिंह- 97.67
May 7, 2025 | 09:05 PM IST
May 7, 2025 | 08:42 PM IST
A1 – 100 से 91 अंक
A2 – 90 से 81 अंक
B1 – 80 से 71 अंक
B2 – 70 से 61 अंक
C1 – 60 से 51 अंक
C2 – 50 से 41 अंक
D – 40 से 33 अंक
E1 – 21 से 32 अंक
May 7, 2025 | 08:02 PM IST
छत्तीसगढ़ 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम 77.53 प्रतिशत रहा, इसमें से 80 फीसदी लड़कियां पास हुई हैं।
May 7, 2025 | 07:32 PM IST
इस वर्ष छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा में कुल 3,230,94 छात्र शामिल हुए थे। इनमें छात्रों की संख्या 145141 और छात्राओं की संख्या 177953 थी। सीजीबीएसई कक्षा 10वीं रिजल्ट 2025 में कुल पास प्रतिशत 76.53 प्रतिशत दर्ज किया गया है।
May 7, 2025 | 07:00 PM IST
छत्तीसगढ़ बोर्ड की 10वीं परीक्षा में इशिका बाला ने 99.17% मार्क्स हासिल कर पहला स्थान हासिल किया है। इशिका कोयलीबेड़ा इलाके को गोण्डाहुर की रहने वाली हैं। इशिका के पिता खेती किसानी का काम करते हैं।
May 7, 2025 | 06:28 PM IST
May 7, 2025 | 06:01 PM IST
May 7, 2025 | 05:30 PM IST
May 7, 2025 | 05:01 PM IST
छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा में अखिल सेन ने पहला स्थान हासिल किया है, उन्होंने 491 अंक यानी 98.2% अंक हासिल किया है, जबकि दूसरे नंबर पर श्रुति मंगतानी रहीं, जिन्होंने 487 अंक कुल 97.4% अंक प्राप्त किया है। तीसरे स्थान पर वैशाली साहू 486 अंक 97.2 प्रतिशत, वहीं चौथे स्थान पर हिमेश कुमार यादव, लुभी शौ रहे, जिन्होंने संयुक्त रूप से 485 अंक कुल 97% अंक हासिल किया है। पांचवे नंबर पर निशा एक्का रहीं, जिन्होंने 484 अंकों के साथ 96.8% अंक प्राप्त किया है।
May 7, 2025 | 04:46 PM IST
May 7, 2025 | 04:28 PM IST
छत्तीसगढ़ बोर्ड ने रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी कर दी है। इस बार 10वीं में दो टॉपर हैं। इसमें कांकेर की इशिका बाला और नमन कुमार शामिल हैं। दोनों ने 99.17 प्रतिशत अंक हासिल किया है, जो 600 में से 595 अंक हैं।
May 7, 2025 | 04:03 PM IST
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरणों की मदद से सीजी बोर्ड रिजल्ट 2025 की जांच करें। परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33% अंक लाना अनिवार्य है।
May 7, 2025 | 04:00 PM IST
एसएमएस के जरिए सीजी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जानने के लिए टाइप करें CG12 (स्पेस) रोल नंबर और इसे 56263 पर भेज दें। आपको कुछ ही देर में एसएमएस के जरिए अपने रिजल्ट की जानकारी मिल जाएगी।
May 7, 2025 | 03:55 PM IST
छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2025 की घोषणा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की गई है।(इमेज-आधिकारिक यूट्यूब चैनल)
May 7, 2025 | 03:52 PM IST
छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10 परीक्षा 2025 में कुल 2,45,913 उत्तीर्ण हुए। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 76.53% है।
May 7, 2025 | 03:50 PM IST
छत्तीसगढ़ बोर्ड (सीजीबीएसई) के 10वीं के छात्र अब एसएमएस के ज़रिए आसानी से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाकर CG10 (स्पेस) रोल नंबर टाइप करें और इसे 56263 पर भेज दें।
May 7, 2025 | 03:48 PM IST
इस साल छत्तीसगढ़ 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजों में 81.87% छात्र पास हुए हैं।
May 7, 2025 | 03:45 PM IST
छत्तीसगढ़ 10वीं बोर्ड परीक्षा में इशिका बाला ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 99.17% अंक हासिल किए हैं। इस शानदार उपलब्धि के साथ ही उन्होंने पूरे राज्य में टॉप किया है और स्टेट टॉपर बनी हैं।
May 7, 2025 | 03:41 PM IST
सीजी 10वीं बोर्ड का परिणाम घोषित; कुल पास प्रतिशत 76.53%, जिसमें 80.70% लड़कियां और 71.39% लड़के उत्तीर्ण हुए।
May 7, 2025 | 03:34 PM IST
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (सीजीबीएसई) ने आज यानी 7 मई 2025 को कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं।
May 7, 2025 | 03:32 PM IST
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने CG बोर्ड 2025 रिजल्ट की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू कर दी है।
May 7, 2025 | 03:21 PM IST
छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं के परिणाम 2025 किसी भी समय जारी किए जा सकते हैं। छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2025 ऑनलाइन मार्कशीट में छात्रों को यह डिटेल चेक करनी होगी-
May 7, 2025 | 03:10 PM IST
परिणाम जारी होने के बाद असंतुष्ट छात्र पुनर्मूल्यांकन या पुनर्जांच के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसके अलावा, न्यूनतम उत्तीर्ण अंक प्राप्त करने में असफल रहने वाले छात्रों को बोर्ड द्वारा आयोजित पूरक परीक्षा देने का अवसर मिलेगा।
May 7, 2025 | 02:55 PM IST
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (सीजीबीएसई) आज यानी 7 मई 2025 को दोपहर 3 बजे कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा के परिणाम घोषित करेगा। परिणाम जारी होने में अब सिर्फ 5 मिनट का समय रह गया है।
May 7, 2025 | 02:52 PM IST
छात्र नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से सीजीबीएसई 10वीं-12वीं रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद उसे चेक या डाउनलोड कर सकेंगे-
May 7, 2025 | 02:29 PM IST
सीजीबीएसई ने 9 मई को वर्ष 2024 के लिए कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित किए। पिछले साल कुल 80.74% छात्र सफल हुए। लड़कियों ने 83.72% की सफलता दर के साथ लड़कों (76.91%) से बेहतर प्रदर्शन किया।
May 7, 2025 | 02:16 PM IST
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल आज दोपहर 3 बजे कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे घोषित करेगा। परीक्षा में शामिल हुए छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाकर अपने रोल नंबर के जरिए अपने अंक देख सकेंगे।
May 7, 2025 | 01:55 PM IST
छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की ओर से आज यानी 7 मई को दोपहर 3 बजे कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के नतीजे घोषित किए जाएंगे।
May 7, 2025 | 01:24 PM IST
नहीं, छत्तीसगढ़ बोर्ड ने अभी तक CGBSE कक्षा 10वीं, 12वीं के परिणाम की तारीख और समय 2025 की घोषणा नहीं की है।
May 7, 2025 | 12:55 PM IST
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना रोल नंबर पहले से तैयार रखें ताकि वे समय पर परिणाम देख सकें। छात्र छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2025 परिणाम आज दोपहर 3 बजे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किया जाएगा।
May 7, 2025 | 12:31 PM IST
पिछले साल, सीजी बोर्ड कक्षा 10वीं का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 75.61% रहा, जबकि कक्षा 12वीं का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 80.74% दर्ज किया गया।
May 7, 2025 | 12:02 PM IST
छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2025 नीचे दी गई वेबसाइट्स पर जारी किया जा सकता है-
May 7, 2025 | 11:35 AM IST
छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट को लेकर माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से अभी कोई सूचना जारी नहीं की गई है। हालांकि, आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक सीजी बोर्ड रिजल्ट 2025 आज ही जारी किया जाएगा।
May 7, 2025 | 11:23 AM IST
माध्यमिक शिक्षा मंडल आज दोपहर 3 बजे कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित करेगा। आमतौर पर माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा नतीजे जारी किए जाने से एक सप्ताह पहले छात्रों को नतीजों की जानकारी दे दी जाती है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ।
May 7, 2025 | 11:06 AM IST
सीजीबीएसई रिजल्ट 2024 की घोषणा 9 मई को की गई थी। छत्तीसगढ़ कक्षा 10वीं 12वीं के परिणाम एक साथ दोपहर 12:30 बजे जारी किए गए।
May 7, 2025 | 10:39 AM IST
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (सीजीबीएसई) द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33% अंक लाना अनिवार्य है।
May 7, 2025 | 10:37 AM IST
छात्र नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से सीजीबीएसई 10वीं-12वीं रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद उसे चेक या डाउनलोड कर सकेंगे-
May 7, 2025 | 10:37 AM IST
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (सीजीबीएसई) आज यानी 7 मई 2025 को कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी कर सकता है। छत्तीसगढ़ बोर्ड ने अभी तक सीजी कक्षा 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2025 की तारीख और समय की घोषणा नहीं की है।