CG Ward Boy Admit Card 2025: सीजी व्यापम वार्ड ब्वॉय, आया एडमिट कार्ड vyapamcg.cgstate.gov.in पर जारी
Saurabh Pandey | October 7, 2025 | 10:48 AM IST | 2 mins read
परीक्षार्थी परीक्षा तिथि से एक दिन पूर्व ही अपने परीक्षा केन्द्र की भौगोलिक स्थिति से भलीभांति परिचित हो जाए। प्रवेश पत्र पर अंकित समय के बाद किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जायेगा।
नई दिल्ली : छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा वार्ड ब्वॉय एवं वार्ड आया के रिक्त पदों के लिए लिखित भर्ती परीक्षा (HWBA25) का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
सीजी व्यापम वार्ड ब्वॉय एवं वार्ड आया भर्ती परीक्षा के दिन प्रत्येक परीक्षार्थी को कम से कम दो घंटे पूर्व अपने परीक्षा केन्द्र पर पहुंचना होगा, जिससे उनके मूल पहचान पत्र से उनकी पहचान की जा सके एवं फ्रिस्किंग (Frisking) के बाद परीक्षा केंद्र में जाने की अनुमति दी जा सके।
परीक्षार्थी परीक्षा तिथि से एक दिन पूर्व ही अपने परीक्षा केन्द्र की भौगोलिक स्थिति से भलीभांति परिचित हो जाए। प्रवेश पत्र पर अंकित समय के बाद किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जायेगा।
CG Ward Boy Aaya Exam 2025: परीक्षा तिथि
सीजी व्यापम वार्ड ब्वॉय एवं वार्ड आया भर्ती परीक्षा 12 अक्टूबर 2025 को आयोजित की जानी है। परीक्षा सुबह 11 बजे दोपहर 1:15 बजे तक होगी। यह परीक्षा 10 जिलों में संपन्न कराई जाएगी।
CG Ward Boy Aaya Exam 2025: परीक्षा गाइडलाइंस
- परीक्षार्थी को परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र के साथ पहचान पत्र के रूप में मतदाता पहचान पत्र/ड्राइविंग लाइसेंस/पेन कार्ड/आधार कार्ड जिसमें अभ्यर्थी का फोटो हो, का एक मूल पहचान पत्र परीक्षा के दिन केन्द्र में लाना अनिवार्य होगा। मूल पहचान पत्र प्रस्तुत नहीं करने पर परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
- परीक्षार्थी परीक्षा के दिन कम से कम 2 घंटा पहले परीक्षा केन्द्र में अनिवार्यतः उपस्थित रहें, जिससे परीक्षार्थी का सत्यापन एवं फ्रिस्किंग (Frisking) किया जा सके।
- परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट पूर्व मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा।
- उम्मीदवारों को हल्के रंग की आधी बांह वाले कपड़े पहनकर परीक्षा देने जाना चाहिए।
- फुटवियर के रूप में चप्पल पहनें।
- कान में किसी भी प्रकार का आभूषण पहनकर ने जाएं।
- परीक्षा के पहले आधे घंटे एवं आखिरी आधे घंटे में परीक्षा कक्ष से बाहर जाना मना है।
- परीक्षा कक्ष में किसी प्रकार का संचार उपकरण, इलेक्ट्रिानिक उपकरण, इलेक्ट्रिानिक घडी, पर्स, पाऊच, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी आदि ले जाना पूर्णतः वर्जित है।
- धार्मिक या सांस्कृतिक पोशाक वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र पर सामान्य समय से पहले रिपोर्ट करना होगा । उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा जांच से गुजरना पड़ेगा तभी ऐसे पोशाक की अनुमति होगी
CG Ward Boy Admit Card 2025: हेल्पलाइन नंबर
अभ्यर्थी पूरा प्रवेश पत्र डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट लेकर परीक्षा केन्द्र में जाएं। परीक्षार्थियों को डाकघर के माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा। किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र के सम्बंध में कठिनाई होती है तो हेल्पलाइन नंबर 0771-2972780 एवं मोबाइल नंबर 8269801982 पर समय सुबह 10 से शाम 5:30 बजे तक संपर्क कर सकते हैं ।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार