CG Vyapam Translator Admit Card 2025: सीजी व्यापम ट्रांसलेटर एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा तिथि और निर्देश जानें
Abhay Pratap Singh | December 8, 2025 | 06:06 PM IST | 2 mins read
सीजी व्यापम अनुवादक भर्ती परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने अनुवादक (Translator) भर्ती परीक्षा 2025 (HCT25) के लिए 8 दिसंबर को एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। सफलतापूर्वक पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in के माध्यम से सीजी व्यापम ट्रांसलेटर एडमिट कार्ड 2025 जांच सकते हैं।
छत्तीसगढ़ व्यापम ट्रांसलेटर 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। सीजी व्यापम ट्रांसलेटर 2025 परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र जैसे आधारकार्ड/ वोटरआईडी आदि परीक्षा केंद्र पर लाना होगा।
CG Vyapam Translator Exam Date 2025: परीक्षा कार्यक्रम
परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 2 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना चाहिए, जिससे परीक्षार्थी का सत्यापन और फ्रिस्किंग किया जा सके। नीचे सारणी में सीजी व्यापम अनुवाद परीक्षा 2025 का कार्यक्रम जांच सकते हैं:
| परीक्षा का नाम | परीक्षा तिथि व दिन | परीक्षा का समय | कुल परीक्षा जिला |
|---|---|---|---|
|
अनुवादक (Translator)
(HCT25) |
14 दिसंबर, 2025
(रविवार) |
सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक | 01 |
Chhattisgarh High Court Translator Admit Card 2025: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट छत्तीसगढ़ एचसी ट्रांसलेटर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- सीजी व्यापम की वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, एडमिट कार्ड टैब पर क्लिक करें।
- अब, ‘अनुवादक परीक्षा (HCT25) प्रवेश पत्र’ लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- सीजी व्यापम अनुवाद हाल टिकट डाउनलोड करें और प्रिंट लें।
CG Vyapam Translator Exam Guideline 2025: निर्देश एवं ड्रेस कोड
सीजी हाई कोर्ट ट्रांसलेटर परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले कैंडिडेट को निम्नलिखित निर्देश एवं ड्रेस कोड का पालन करना होगा:
- परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र का गेट बंद कर दिया जाएगा।
- मूल पहचान पत्र के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
- हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर परीक्षा देने जाएं।
- केवल साधारण स्वेटर (बिना पॉकेट) की अनुमति होगी।
- अभ्यर्थी चप्पल पहन सकते हैं और कान में आभूषण पर प्रतिबंध है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा